Aapka Rajasthan

बेंगलुरु: पति के अवैध संबंध के शक में महिला ने की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस

बेंगलुरु, 26 जुलाई (आईएएनएस)। बेंगलुरु के परप्पना अग्रहारा इलाके में रविवार तड़के एक 26 वर्षीय महिला ने अपने पति को वीडियो कॉल करने और उसके अवैध संबंध के शक में उससे बात करने के बाद आत्महत्या कर ली।
 

बेंगलुरु, 26 जुलाई (आईएएनएस)। बेंगलुरु के परप्पना अग्रहारा इलाके में रविवार तड़के एक 26 वर्षीय महिला ने अपने पति को वीडियो कॉल करने और उसके अवैध संबंध के शक में उससे बात करने के बाद आत्महत्या कर ली।

मृतक महिला की पहचान सानिका गौड़ा के तौर पर हुई। माना जा रहा है कि उसने अपने पति शरण गौड़ा से वीडियो कॉल पर बात करने के कुछ ही देर बाद यह कदम उठाया। शुरुआती जांच से पता चलता है कि वह अपने पति के किसी दूसरी महिला के साथ अफेयर को लेकर परेशान थी।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, शरण गौड़ा ने सानिका को किसी दूसरी महिला के साथ अपनी बातचीत की एक ऑडियो रिकॉर्डिंग भेजी थी। ऑडियो क्लिप सुनकर परेशान हुई सानिका ने पति से इस बारे में बात की और कॉल कटने के बाद रायसंद्रा इलाके में अपने माता-पिता के घर पर छत के पंखे से लटककर आत्महत्या कर ली।

यह घटना इसलिए भी दुखद है क्योंकि सानिका ने अपने सात महीने के बच्चे की मौजूदगी में आत्महत्या की। जब उसका भाई उसके कमरे में उसे देखने गया तो उसे उसका शव मिला।

पुलिस ने बताया कि यह घटना सुबह करीब 3 बजे हुई। सानिका और चिकमगलूर के रहने वाले शरण गौड़ा की शादी को लगभग डेढ़ साल हुए थे। घटना से पहले सानिका डिलीवरी के बाद देखभाल के लिए अपने माता-पिता के घर आई हुई थी।

जांचकर्ता उन आरोपों की जांच कर रहे हैं कि शरण गौड़ा का किसी दूसरी महिला के साथ संबंध था, जिसके कारण पति-पत्नी के बीच अनबन हो सकती थी।

परप्पना अग्रहारा पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए सेंट जॉन्स मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया गया है। सानिका की मौत की असली वजहों का पता लगाने के लिए आगे की जांच जारी है।

बता दें कि इससे पहले 15 अप्रैल को व्हाइटफील्ड के इम्मादिहल्ली में रहने वाली 45 साल की एक गृहिणी ने अपनी नाबालिग बेटी का दम घोंटकर हत्या कर दी और फिर खुदकुशी कर ली। मरने वालों में सुवर्णा चंद्रशेखर और उनकी 13 साल की बेटी तारुन्या चंद्रशेखर शामिल हैं। यह घटना तब सामने आई जब सुवर्णा के पति चंद्रशेखर ने उनके मोबाइल पर कई बार कॉल किया और कोई जवाब न मिलने पर अपने छोटे भाई को घर भेजा।

एक 25 साल की गृहिणी ने पति के साथ बचे हुए सांभर पर हुई बहस के बाद अनाज सुरक्षित रखने वाली गोली खाकर खुदकुशी कर ली। मरने वाली महिला का नाम काव्या था, जो एक गृहिणी और चार साल के बेटे की मां थीं। उनकी शादी इस साल अप्रैल में बेंगलुरु के बाहरी इलाके में नेलमंगला के पास गेनासानाहल्ली गाँव के रहने वाले किसान रंगस्वामी से हुई थी।

--आईएएनएस

एएसएच/डीकेपी