Aapka Rajasthan

पश्चिम बंगाल: रेलवे लाइन और नेशनल हाईवे के बीच शव मिलने से हड़कंप, पुलिस जांच शुरू

कोलकाता, 26 अगस्त (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल के पश्चिम मेदिनीपुर के बेल्डा के रानीसराई इलाके में बुधवार को रेलवे लाइन और नेशनल हाईवे के बीच एक रहस्यमयी शव मिलने से हड़कंप मच गया। पुलिस और स्थानीय लोगों को शक है कि शायद हत्या करके शव को यहां फेंक दिया गया है।
 

कोलकाता, 26 अगस्त (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल के पश्चिम मेदिनीपुर के बेल्डा के रानीसराई इलाके में बुधवार को रेलवे लाइन और नेशनल हाईवे के बीच एक रहस्यमयी शव मिलने से हड़कंप मच गया। पुलिस और स्थानीय लोगों को शक है कि शायद हत्या करके शव को यहां फेंक दिया गया है।

शव की जानकारी मिलते ही रेलवे पुलिस और बेल्डा पुलिस स्टेशन की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और जिस जगह शव मिला था, उसे चिह्नित कर घेर लिया गया है। खड़गपुर के एसडीपीओ आईपीएस सिद्धार्थ सिंह डांगी भी मौके पर पहुंचे। पुलिस द्वारा पूरी घटना की जांच चल रही है। हालांकि, मृतक की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। पुलिस पहचान पता लगाने की कोशिश कर रही है।

वहीं, फोरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंचकर सैंपल इकट्ठा किए। घायल हालत में मिले शव वाली जगह पर पुलिस डॉग और फोरेंसिक टीम के साथ शव की जांच और स्थानीय लोगों से बातचीत करने में जुटी है।

बता दें कि बुधवार को हत्या की इसी प्रकार की दूसरी घटना झारखंड के हजारीबाग जिले से सामने आई, जहां पारिवारिक विवाद के दौरान एक शख्स ने अपने ही छह माह के मासूम बेटे की फर्श पर पटककर हत्या कर दी। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी पिता को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, कटकमसांडी थाना क्षेत्र के लुपुंग गांव में एक परिवार में सास और बहू के बीच किसी घरेलू बात को लेकर विवाद हो रहा था। इसी दौरान आरोपी आकाश कुमार वहां पहुंचा। सास-बहू के झगड़े से उग्र होकर आकाश ने कमरे में सो रहे अपने छह महीने के बेटे अंश कुमार को उठा लिया और घर के पीछे बने कुएं के पास ढलाई वाले पक्के फर्श पर पटक दिया।

सिर पर गंभीर चोट लगने से मासूम लहूलुहान हो गया। आरोप है कि घटना के बाद बच्चे की मां निराली कुमारी ने अपने पति से बच्चे को तुरंत अस्पताल ले जाने की गुहार लगाई, लेकिन आरोपी ने इलाज कराने से इनकार कर दिया।

इसके बाद मां खुद बच्चे को लेकर हजारीबाग स्थित शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंची। वहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने बच्चे की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए रिम्स, रांची रेफर कर दिया। हालांकि, रांची ले जाने के क्रम में रास्ते में ही मासूम ने दम तोड़ दी।

--आईएएनएस

डीके/डीकेपी