Aapka Rajasthan

पश्चिम बंगाल में भाजपा की सरकार बनते ही भ्रष्टाचारी और अपराधी जेल जाएंगे: रेखा गुप्ता

पुरसुरा, 12 अप्रैल (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल के पुरसुरा विधानसभा क्षेत्र में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने टीएमसी सरकार पर तंज कसा। उन्होंने कहा कि बंगाल में भाजपा की सरकार बनने के बाद भ्रष्टाचारी और अपराधी जेल जाएंगे।
 
पश्चिम बंगाल में भाजपा की सरकार बनते ही भ्रष्टाचारी और अपराधी जेल जाएंगे: रेखा गुप्ता

पुरसुरा, 12 अप्रैल (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल के पुरसुरा विधानसभा क्षेत्र में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने टीएमसी सरकार पर तंज कसा। उन्होंने कहा कि बंगाल में भाजपा की सरकार बनने के बाद भ्रष्टाचारी और अपराधी जेल जाएंगे।

सीएम रेखा गुप्ता ने पुरसुरा विधानसभा में भाजपा प्रत्याशी के लिए रोड शो किया। उन्होंने दावा किया कि जनता के आशीर्वाद से बंगाल में इस बार कमल खिलने जा रहा है। बंगाल की जनता ममता दीदी और टीएमसी के गुंडों को इस बार बाहर का रास्ता दिखाएगी। भाजपा आएगी तो गुंडाराज खत्म होगा।

चुनाव को लेकर भाजपा के घोषणा पत्र का जिक्र करते हुए सीएम रेखा गुप्ता ने कहा कि भाजपा आएगी तो महिलाओं को 3 हजार रुपए मिलेंगे। युवाओं के रोजगार और स्वरोजगार के 1 करोड़ अवसर सृजित होंगे।

उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार और अराजकता झेल रहे बंगाल ने अब एक स्वर में परिवर्तन का संकल्प ले लिया है। पश्चिम बंगाल में भाजपा की सरकार बनते ही आयुष्मान भारत योजना को तत्काल लागू कर हर गरीब परिवार को 5 लाख रुपए तक का निःशुल्क उपचार प्रदान किया जाएगा और यहां वर्षों से लंबित सातवें वेतन आयोग की सिफारिशों को लागू कर सरकारी कर्मचारियों को उनका उचित अधिकार दिया जाएगा। पिछले 15 वर्षों में टीएमसी शासन के दौरान हुए घोटालों का कच्चा चिट्ठा 'श्वेत पत्र' के माध्यम से सार्वजनिक कर भ्रष्टाचार के दोषियों को सलाखों के पीछे पहुंचाने का काम भाजपा सरकार करेगी।

सीएम रेखा गुप्ता ने कहा कि हर माता-बहन को 3,000 रुपए की मासिक सहायता प्रदान करना और युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर सृजित करना हमारी प्राथमिकता है।

पुरसुरा की जनता का भाजपा पर यह अटूट भरोसा ही बंगाल को तुष्टिकरण की राजनीति से मुक्त कर उसे सुरक्षा, विकास और समृद्धि के नए युग की ओर ले जाएगा।

उन्होंने कहा कि पीएम मोदी की गारंटी पर अटूट विश्वास और टीएमसी के अन्याय के विरुद्ध जनता ने परिवर्तन का बिगुल फूंक दिया है। यहां का यह व्यापक समर्थन स्पष्ट संकेत देता है कि अब टीएमसी की विदाई निश्चित है। बंगाल ने अब भय और भ्रष्टाचार को नकारकर भाजपा पर पूर्ण भरोसा जता दिया है।

सीएम रेखा गुप्ता ने कहा कि महिला शक्ति घर की चारदीवारी में रहने के लिए नहीं है। भाजपा की सरकार में महिलाओं को सरकारी बसों में फ्री यात्रा की सुविधा मुहैया कराई जाएगी।

--आईएएनएस

डीकेएम/पीएम