Aapka Rajasthan

पश्चिम बंगाल में भाजपा की मजबूत सरकार बनेगी: राज भूषण चौधरी

नई दिल्ली, 30 अप्रैल (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव संपन्न होने के बाद आए कई एग्जिट पोल में भाजपा की सरकार बनने के संकेत पर केंद्रीय राज्य मंत्री राज भूषण चौधरी ने भरोसा जताया है। उन्होंने कहा कि बंगाल में भाजपा एक मजबूत सरकार बनाएगी।
 
पश्चिम बंगाल में भाजपा की मजबूत सरकार बनेगी: राज भूषण चौधरी

नई दिल्ली, 30 अप्रैल (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव संपन्न होने के बाद आए कई एग्जिट पोल में भाजपा की सरकार बनने के संकेत पर केंद्रीय राज्य मंत्री राज भूषण चौधरी ने भरोसा जताया है। उन्होंने कहा कि बंगाल में भाजपा एक मजबूत सरकार बनाएगी।

समस्तीपुर में केंद्रीय राज्य मंत्री राज भूषण चौधरी ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि पश्चिम बंगाल चुनाव में एग्जिट पोल से लेकर लोगों का मानना है कि भाजपा की मजबूत सरकार बनेगी।

उन्होंने टीएमसी पर तंज कसते हुए कहा कि जिन लोगों ने लूटने का काम किया है, उनका खात्मा होगा।

उन्होंने सीएम ममता बनर्जी के बयान पर कहा कि जो लोग नियम को नहीं मानते हैं, जिन लोगों ने संविधान की शपथ लेकर संविधान को नहीं मानने का काम किया, और जो भ्रष्टाचारियों, बलात्कारियों का समर्थन करते हैं, ऐसी पार्टी नैतिकता का पाठ पढ़ाए, अच्छा नहीं लगता है। 4 मई को ममता बनर्जी की विदाई तय है।

राज भूषण चौधरी ने कहा कि जिस तरह से टीएमसी के गुंडों ने विगत के कुछ चुनावों के दौरान वोटरों को प्रभावित करने का काम किया। इस चुनाव में निष्पक्ष चुनाव से उनके पेट में दर्द होने लगा। चुनाव आयोग ने सख्ती से निष्पक्ष मतदान कराने का सफल कार्य किया है।

वहीं, भाजपा नेता लॉकेट चटर्जी ने पश्चिम बंगाल के चीफ इलेक्टोरल ऑफिसर के बयान का समर्थन करते हुए कहा कि हमने देखा कि टीएमसी के लोगों ने भाजपा वाले बटन पर काफी सारी काली टेप लगा रखी थी। ये लोग यह सब इसलिए करते हैं, क्योंकि इन्हें जनता पर भरोसा नहीं है, इसीलिए इन्होंने ऐसी चालों का सहारा लिया है। हालांकि, चुनाव आयोग ने शायद इस संबंध में दोबारा चुनाव करवाने की बात कही है, और ऐसा होना भी चाहिए।

उन्होंने आगे कहा कि जमीनी हकीकत में हमने जो महसूस किया है, वह यह है कि पश्चिम बंगाल में जनता का हर तबका बदलाव की मांग कर रहा है। किसी में कोई डर नहीं था। लोग कह रहे हैं कि भाजपा की सरकार आने वाली है, और हम बदलाव चाहते हैं।

बिहार से भाजपा नेता राम कृपाल यादव ने कहा कि पांच राज्यों के एग्जिट पोल्स जारी हो गए हैं, लेकिन मैं एग्जिट पोल्स पर यकीन नहीं करता। मुझे पूरा यकीन है कि असम में हमारी सरकार बनेगी, और पश्चिम बंगाल में बदलाव होगा, इसमें कोई शक नहीं है। जनता का मूड और भावनाएं साफ हैं, लेकिन 4 मई को नतीजों के बाद ही हमें सब कुछ पता चलेगा। ममता बनर्जी का समय अब ​​खत्म हो चुका है।

--आईएएनएस

डीकेएम/डीकेपी