Aapka Rajasthan

बंगाल को विकास की पटरी पर लाने के लिए भाजपा की सरकार बनानी ही पड़ेगी: रवि किशन

उत्तरी हावड़ा, 26 अप्रैल (आईएएनएस)। भोजपुरी एक्टर और उत्तर प्रदेश की गोरखपुर लोकसभा सीट से भाजपा सांसद रवि किशन ने रविवार को पश्चिम बंगाल के उत्तरी हावड़ा में विधानसभा चुनाव के बीच भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में जोरदार रोड शो और चुनावी सभाएं कीं।
 
बंगाल को विकास की पटरी पर लाने के लिए भाजपा की सरकार बनानी ही पड़ेगी: रवि किशन

उत्तरी हावड़ा, 26 अप्रैल (आईएएनएस)। भोजपुरी एक्टर और उत्तर प्रदेश की गोरखपुर लोकसभा सीट से भाजपा सांसद रवि किशन ने रविवार को पश्चिम बंगाल के उत्तरी हावड़ा में विधानसभा चुनाव के बीच भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में जोरदार रोड शो और चुनावी सभाएं कीं।

रवि किशन ने पार्टी कार्यकर्ताओं और जनता को संबोधित करते हुए दावा किया कि 4 मई को भारी बहुमत के साथ भाजपा बंगाल में सरकार बनाने जा रही है और तृणमूल कांग्रेस का शासन समाप्त होने वाला है।

मीडिया से बातचीत के दौरान भाजपा सांसद ने कहा कि मैं बंगाल की धरती को प्रणाम करता हूं। बंगाल की जनता अपनी पहचान और खुद को बचाने के लिए वोट कर रही है। पीएम मोदी की अपील पर जनता अब मन बना चुकी है उन्हें अब कुशासन नहीं सुशासन वाली सरकार चाहिए।

भाजपा सांसद ने कहा कि वर्षों से यहां पर हिन्दुओं को अपमान सहना पड़ा है। मछुआरा समाज काम नहीं कर पाता है। मिलों को बंद किया गया। बंगाली अब पीएम मोदी के साथ जुड़ने का मन बना चुके हैं।

रवि किशन ने मजाकिए अंदाज में कहा कि हम पूरे भारत की मछली लाकर यहां के तालाब में डालेंगे और 4 मई के बाद यहां के लोग मछली खाएंगे।

भाजपा सांसद ने कहा कि उन्होंने बंगाली फिल्मों में भी काम किया है और बंगाल से उनका नाता पुराना है, लेकिन टीएमसी के शासन में बंगाल विकास की पटरी पर बहुत पीछे छूट गया है। विकास की पटरी पर बंगाल को लाने के लिए यहां पर भाजपा की सरकार बनानी ही पड़ेगी।

पहले चरण की बंपर वोटिंग पर भाजपा सांसद ने कहा कि 92 फीसदी वोटिंग को हलके में नहीं लेना चाहिए। जनता ने भाजपा की सरकार बनाने का मन बना लिया है।

टीएमसी नेता अभिषेक बनर्जी के बयान पर रवि किशन ने कहा कि उन्हें एहसास हो गया है कि वे हार रहे हैं।

एक्स पोस्ट में रवि किशन ने लिखा कि पश्चिम बंगाल के बेलघाटा विधानसभा में भाजपा प्रत्याशी डॉ पार्थ चौधरी के समर्थन में आयोजित रोड शो व जनसभा में सम्मिलित होकर जनता को संबोधित किया। उमड़ा जनसमर्थन बदलाव का स्पष्ट संकेत है। लोकतंत्र के इस महापर्व में अधिक से अधिक मतदान कर विकास और स्थिरता के पक्ष में समर्थन देने की अपील की। 4 मई को बंगाल से टीएमसी गई और परिवर्तन तय है।

--आईएएनएस

डीकेएम/वीसी