Aapka Rajasthan

बंगाल की जनता अपने वोट से ममता बनर्जी को सत्ता से आउट करेगी : रामकृपाल यादव

पटना, 25 मार्च (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर बिहार सरकार में मंत्री रामकृपाल यादव ने सीएम ममता बनर्जी पर जोरदार निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि चुनाव के दौरान बंगाल की जनता अपने मत का प्रयोग कर ममता बनर्जी को बंगाल से आउट करेगी।
 
बंगाल की जनता अपने वोट से ममता बनर्जी को सत्ता से आउट करेगी : रामकृपाल यादव

पटना, 25 मार्च (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर बिहार सरकार में मंत्री रामकृपाल यादव ने सीएम ममता बनर्जी पर जोरदार निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि चुनाव के दौरान बंगाल की जनता अपने मत का प्रयोग कर ममता बनर्जी को बंगाल से आउट करेगी।

पटना में मीडिया से बातचीत के दौरान बिहार सरकार में मंत्री रामकृपाल यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने ऐसे कई काम किए हैं, जिनके नतीजे उन्हें भुगतने पड़ेंगे। सबसे पहले तो, जनता उन्हें अपने वोट से सत्ता से बाहर कर देगी, उन्होंने जिस तरह का भ्रष्टाचार, जुल्म और कानून तथा संविधान की अवहेलना की है। जनता उसका सबक सिखाएगी।

उन्होंने कहा कि क्या आपने नहीं देखा कि ईडी की कार्रवाई के दौरान हस्तक्षेप करने के लिए प्रदेश की सीएम पहुंच गईं। उन्होंने कार्रवाई को बाधित करने का भरपूर प्रयास किया।

मंत्री रामकृपाल यादव ने कहा कि ममता बनर्जी ने आईपैक पर ईडी की कार्रवाई के दौरान दस्तावेजों और सामग्री को अपने कब्जे में ले लिया। क्या कभी कोई मुख्यमंत्री ऐसा करता है? मुझे लगता है कि उनकी दुर्गति होने वाली है, उन्हें इसका अंजाम आगे भुगतना होगा।

मिडिल ईस्ट में जारी युद्ध के बीच भारत सरकार द्वारा बुलाई गई सर्वदलीय बैठक पर रामकृपाल यादव ने कहा कि पूरी दुनिया संकट के दौर से गुजर रही है। पीएम मोदी ने लोकसभा और राज्यसभा में भारत की तैयारियों से देश को अवगत कराया है।

उन्होंने कहा कि पेट्रोलियम पदार्थों को लेकर देश और बिहार में असर पड़ रहा है और इसकी चिंता हमारे प्रधानमंत्री को भी है। मुझे विश्वास है कि वे सभी को एक साथ लाकर इस समस्या का निदान करेंगे। अमेरिका से भी बातचीत चल रही है। देश को पीएम मोदी पर भरोसा है कि वे जरूर इस समस्या का समाधान निकालेंगे।

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के पीएम मोदी को लेकर दिए बयान पर मंत्री रामकृपाल यादव ने कहा कि भारत कभी न झुका है और न कभी झुकेगा। हमारे पीएम स्वाभिमानी हैं और देश भी स्वाभिमानी है। हम स्वाभिमान को कभी बेचते नहीं हैं। हमारी विदेश नीति साफ है। लेकिन, राहुल गांधी परेशान हैं क्योंकि, उन्हें कोई पूछ नहीं रहा है, इसीलिए वे आरोप लगाते हैं। उनकी बातों को कोई समझता भी नहीं है।

--आईएएनएस

डीकेएम/एबीएम