Aapka Rajasthan

बंगाल भाजपा अध्यक्ष ने टीएमसी पर कसा तंज, बोले- पार्टी भ्रष्टाचार में बुरी तरह डूब गई

नई दिल्ली, 6 जून (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल भाजपा अध्यक्ष समिक भट्टाचार्य ने टीएमसी सांसदों के उनके संपर्क में होने के एक सवाल के जवाब में कहा कि अगर कोई रास्ते में घूम रहा है और भटक गया है, तो हम एक राजनीतिक पार्टी हैं, कोई 'बैन' पार्टी नहीं हैं। हम उन्हें बुला नहीं रहे हैं। अगर इधर-उधर भटकते हुए वे किसी नेता से मिल जाते हैं, तो हमें कम से कम उन्हें चाय तो पिलानी ही पड़ेगी। वही चल रहा है।
 
टीएमसी में बगावत को लेकर उन्होंने कहा कि यह उनका अंदरूनी मामला है। भाजपा को इस बात से कोई मतलब नहीं है कि उनके घर या रसोई में क्या पक रहा है? तृणमूल कांग्रेस असल में कभी कोई राजनीतिक पार्टी नहीं थी। वह सिर्फ सीपीएम का विरोध करने के लिए सत्ता में आई थी। इसलिए जिस दिन सीपीएम सत्ता से हटी, तृणमूल कांग्रेस की राजनीतिक विचारधारा भी खत्म हो गई।

उन्होंने कहा कि तृणमूल कांग्रेस भ्रष्टाचार में बुरी तरह डूब गई और उसने सभी संवैधानिक व्यवस्थाओं को तोड़ दिया, और जनता ने इसका जवाब पहले ही दे दिया है।

समिक भट्टाचार्य ने इंडी गठबंधन को लेकर कहा कि यह इस सदी का सबसे बड़ा मजाक है। क्या आपने कभी गठबंधन के सभी नेताओं को एक साथ संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में बैठे देखा है? ममता बनर्जी ने खुद मल्लिकार्जुन खड़गे का नाम लेकर और वहां से निकलकर कई नियमों का उल्लंघन किया। दिल्ली चुनावों में, गठबंधन की एक पार्टी, कांग्रेस, ने अपने अलग उम्मीदवार उतारे। इसलिए जनता को इंडी गठबंधन पर कोई भरोसा या उत्साह नहीं है। हालांकि, लोकतंत्र के ठीक से काम करने के लिए एक जिम्मेदार विपक्ष का होना जरूरी है।

वर्ष 2025-26 में भारत की जीडीपी में 7.7 प्रतिशत की बढ़ोतरी पर उन्होंने कहा कि जब पूरी दुनिया अस्थिरता के दौर से गुजर रही है, ऐसे में भारत की विकास दर दुनिया को एक नई चमक दे रही है। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत की अर्थव्यवस्था उस मुकाम पर पहुंच गई है, जहां से वह 2047 तक दुनिया की नंबर एक ताकत बनने के लिए तैयार है।

--आईएएनएस

एसडी/एएस