Aapka Rajasthan

पश्चिम बंगाल भाजपा अध्यक्ष का नंदीग्राम में पिछली बार से पांच गुना ज्यादा मार्जिन से जीतने का दावा

कोलकाता, 6 अक्टूबर (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल के दो विधानसभा सीटों (नंदीग्राम, रेजीनगर) पर मंगलवार को उपचुनाव के लिए वोट डाले जा रहे हैं। मतदान के दिन उपचुनाव को लेकर बंगाल भाजपा अध्यक्ष समिक भट्टाचार्य ने नंदीग्राम में बड़ी मार्जिन से जीतने का दावा किया है।
 

कोलकाता, 6 अक्टूबर (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल के दो विधानसभा सीटों (नंदीग्राम, रेजीनगर) पर मंगलवार को उपचुनाव के लिए वोट डाले जा रहे हैं। मतदान के दिन उपचुनाव को लेकर बंगाल भाजपा अध्यक्ष समिक भट्टाचार्य ने नंदीग्राम में बड़ी मार्जिन से जीतने का दावा किया है।

पत्रकारों से बातचीत करते हुए समिक भट्टाचार्य ने कहा, "इस बार, हम नंदीग्राम में पिछले मार्जिन से पांच गुना ज्यादा मार्जिन से जीत रहे हैं और रेजीनगर में कहा जाता है कि माइनॉरिटी भाजपा का समर्थन नहीं करते हैं, आप इस बार नतीजा देखेंगे। वहां भी भाजपा कार्यकर्ता पार्टी की जीत पक्की करेंगे।"

एसआईआर विवाद पर सीजेपी और विपक्ष की ओर से विरोध करने को लेकर समिक भट्टाचार्य ने कहा, "कॉकरोच कौन है और केकड़ा कौन? भारत के आम लोगों को इन सब के बारे में सोचने में कोई दिलचस्पी नहीं है। कांग्रेस एक पैरासाइटिक पार्टी बन गई है। वे ऐसे लोग हैं जो आमने-सामने बात नहीं करना चाहते। वे किसी की आंखों में देखकर बात नहीं कर सकते, इसलिए वे पिछले दरवाजे से राजनीति कर रहे हैं।"

एजेयूपी के अध्यक्ष और विधायक हुमायूं कबीर के बेटे गुलाम नबी आजाद ने आईएएनएस से बातचीत करते हुए कहा, "यहां दो महीने से हमारी पार्टी को टॉर्चर झेलना पड़ रहा है। पिछले 10 दिनों में पुलिस ने हद पार कर दी, घर-घर जाकर प्रॉपर्टी में तोड़-फोड़ की और मुस्लिम बूथों पर लोगों को डराया-धमकाया। उन्होंने वोटरों को धमकाया, उनसे कहा कि अगर वे वोट देने गए, तो चुनाव के बाद उन्हें नतीजे भुगतने होंगे और कहा कि वही सरकार सत्ता में रहेगी।"

गुलाम नबी आजाद ने कहा, "निष्पक्ष चुनाव हो ही नहीं रहा है। जो लोग वोट डालने पोलिंग बूथ पर जाते हैं, उन्हें वापस भेज दिया जाता है, कहा जाता है कि उनका वोट पहले ही हो चुका है और लाइन से हटने को कहा जाता है। वे इलेक्शन एजेंट को भी अंदर नहीं आने दे रहे हैं। निष्पक्ष होता तो बात अलग होती।"

--आईएएनएस

एसडी/पीएम