Aapka Rajasthan

बंगाल और तमिलनाडु की जनता विकास के लिए वोट कर बनाएगी एनडीए सरकार: मनीषा कायंदे

मुंबई, 23 अप्रैल (आईएएनएस)। शिवसेना नेता मनीषा कायंदे ने बंगाल और तमिलनाडु के विधानसभा चुनाव को लेकर कहा कि मुझे विश्वास है कि जनता विकास के नाम पर वोट करेगी। जनता ऐसी सरकार चाहती है जहां भय और डर का माहौल नहीं, बल्कि सुरक्षा और विकास की गारंटी वाली सरकार बने।
 
मुंबई में आईएएनएस से बातचीत में शिवसेना नेता मनीषा कायंदे ने पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु विधानसभा चुनाव पर कहा कि एनडीए ने पूरा जोर लगाया है, और हमें आशा है कि जनता एनडीए का समर्थन करेगी। प्रधानमंत्री मोदी पर विश्वास दिखाकर जनता विकास के लिए वोट करेगी। बंगाल और तमिलनाडु की जनता को विकास चाहिए और पीएम मोदी के नेतृत्व वाली सरकार में ही विकास संभव है। इसीलिए, मुझे विश्वास है कि वोटर एनडीए का साथ देंगे।

पश्चिम बंगाल में मतदान के दौरान हुई मारपीट की घटना पर कहा कि जब ऐसा लगता है कि पैरों तले जमीन फिसल रही है, तो इस प्रकार का वातावरण निर्माण किया जाता है। या फिर हार का कारण पहले से कहीं न कहीं तैयार रखने की कोशिश है।

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को चुनाव आयोग के नोटिस पर कहा कि अगर मल्लिकार्जुन खड़गे में हिम्मत है, तो उन्हें स्पष्टीकरण देना चाहिए और माफी मांगनी चाहिए। क्योंकि पीएम मोदी के लिए इस तरह के शब्दों का प्रयोग करना उचित नहीं है। इस प्रकार से कल को आपको भी कोई कुछ भी कह सकता है।

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि राहुल गांधी जब भी विदेश जाते हैं और वहां पर हिंदुस्तान की छवि बिगाड़ते हैं, मगर फिर भी इस प्रकार से ऐसे शब्दों का प्रयोग नहीं किया गया। लेकिन, खड़गे की ओर से प्रधानमंत्री के ऊपर इस प्रकार की बयानबाजी करना, कहीं से भी ठीक नहीं है। खड़गे भले ही माफी मांगे। लेकिन, वे माफ करने के लायक भी नहीं है।

शिवसेना नेता मनीषा कायंदे ने बारामती उपचुनाव को लेकर कहा कि बारामती उपचुनाव में सुनेत्रा ताई पवार की जीत पक्की है। अजित पवार का आशीर्वाद उन पर है। बारामती के लोग निश्चित रूप से उनको बड़ी जीत दिलाएंगे और महाराष्ट्र की महिला डिप्टी सीएम निश्चित ही अपना कर्तव्य निभाएंगी।

--आईएएनएस

डीकेएम/एएस