Aapka Rajasthan

छत्तीसगढ़ : बेमेतरा में होगा भव्य योग कार्यक्रम, नागरिकों से सहभागिता की अपील

बेमेतरा, 20 जून (आईएएनएस)। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले में 21 जून 2026 रविवार को भव्य जिला स्तरीय योग कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम स्वामी विवेकानंद स्टेडियम, कंतेली में प्रातः 7 बजे से 9 बजे तक चलेगा। आयुष विभाग और जिला प्रशासन बेमेतरा द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि, अधिकारी, कर्मचारी, विद्यार्थी, सामाजिक संगठन और आम नागरिकों की भारी भीड़ का अनुमान है।
 
राज्यसभा सांसद लक्ष्मी वर्मा कार्यक्रम की मुख्य अतिथि होंगी। विशिष्ट अतिथियों में विधायक बेमेतरा दीपेश साहू, विधायक साजा ईश्वर साहू, छत्तीसगढ़ रजक विकास बोर्ड अध्यक्ष प्रह्लाद रजक, तेलघानी विकास बोर्ड अध्यक्ष जितेंद्र साहू, जिला पंचायत अध्यक्ष कल्पना योगेश तिवारी, नगर पालिका परिषद अध्यक्ष विजय सिन्हा, जनपद पंचायत अध्यक्ष हेमा जय दिवाकर और जिला पंचायत सदस्य अजय साहू सहित अन्य गणमान्य नागरिक शामिल होंगे।

जिला प्रशासन का उद्देश्य योग को गांव-गांव और घर-घर तक पहुंचाना है। योग न केवल शारीरिक स्वास्थ्य बल्कि मानसिक शांति, आत्मिक संतुलन और सकारात्मक सोच का आधार भी है। नियमित योगाभ्यास से तनाव, चिंता, उच्च रक्तचाप, मधुमेह जैसी जीवनशैली संबंधी बीमारियों से बचाव संभव है। कार्यक्रम में योग विशेषज्ञों द्वारा विभिन्न आसन, प्राणायाम, ध्यान और शिथिलीकरण की विधियों का प्रदर्शन किया जाएगा और सभी उपस्थितजन सामूहिक रूप से योगाभ्यास करेंगे।

कलेक्टर ने सभी विभागों के अधिकारियों-कर्मचारियों, स्कूल-कॉलेजों, युवा मंडलों, महिला समूहों, खेल संगठनों और स्वयंसेवी संस्थाओं से सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने का आग्रह किया है। उन्होंने कहा, "योग स्वस्थ समाज और सशक्त राष्ट्र का महत्वपूर्ण माध्यम है। इसके नियमित अभ्यास से व्यक्ति के शारीरिक, मानसिक और सामाजिक स्वास्थ्य को नई ऊर्जा मिलती है।"

जिला प्रशासन ने सभी बेमेतरा वासियों से अपील की है कि वे सुबह 7 बजे तक स्टेडियम पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाएं और योग को अपने दैनिक जीवन का अभिन्न अंग बनाने का संकल्प लें।

यह कार्यक्रम जिले में स्वास्थ्य जागरूकता और फिटनेस संस्कृति को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगा।

--आईएएनएस

एससीएच/पीएम