Aapka Rajasthan

बीईएल में मैनेजमेंट इंडस्ट्रियल ट्रेनी के पदों पर भर्ती का मौका, इस तारीख को होगा वॉक-इन-इंटरव्यू

बेंगलुरु, 20 अप्रैल (आईएएनएस)। भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (बीईएल) में नौकरी करने की इच्छा रखने वाले युवाओं के लिए एक सुनहरा अवसर सामने आया है। बीईएल ने मैनेजमेंट इंडस्ट्रियल ट्रेनी (प्रबंधन औद्योगिक प्रशिक्षु- एमआईटी) के पदों पर भर्ती के लिए एक आधिकारिक अधिसूचना जारी करके रिक्तियों की घोषणा की है।
 
बीईएल की ओर से जारी रिक्त पदों पर योग्य और इच्छुक उम्मीदवारों का चयन पूरी तरह से उनकी शैक्षणिक योग्यता और वॉक-इन-इंटरव्यू में उनके प्रदर्शन के साथ-साथ डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के आधार के आधार पर किया जाएगा, जिसके बाद चयनित कैंडिडेट्स को शुरू में पहले वर्ष के लिए 25,000 रुपए, दूसरे वर्ष के लिए 27,000 रुपए और तीसरे वर्ष के लिए 30,000 रुपए प्रति माह सैलरी के रूप में दिए जाएंगे।

बीईएल की ओर से जारी पदों के लिए इंटरव्यू में शामिल होने वाले कैंडिडेट्स के पास किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान या यूनिवर्सिटी से संबंधित पद अनुसार सीएमए (इंटरमीडिएट)/सीए (इंटरमीडिएट) उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। इसी के साथ कैंडिडेट्स के पास अन्य निर्धारित पात्रता और कौशल का भी होनी चाहिए।

उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 25 वर्ष तय की गई है, जिसकी गणना 1 अप्रैल के आधार पर की जाएगी। वहीं, आरक्षित श्रेणी से आने वाले कैंडिडेट्स को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

बीईएल की ओर से वॉक-इन-इंटरव्यू 27 अप्रैल को सुबह 09.00 बजे से 'सीखने और विकास के लिए केंद्र, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड, जलाहल्ली, बेंगलुरु - 560090' पते पर आयोजित किया जाएगा। ऐसे में जो उम्मीदवार इंटरव्यू में शामिल होने वाले हैं, उन्हें समय से परीक्षा स्थल पर पहुंचने के अलावा अपने साथ नोटिफिकेशन के माध्यम से मांगे गए सभी संबंधित डॉक्यूमेंट्स और उनकी हार्ड कॉपी को याद से साथ ले जाना होगा।

कैंडिडेट्स को भर्ती से जुड़ी ज्यादा जानकारी के लिए भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (बीईएल) की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाने के बाद, वहां संबंधित पद के लिए जारी डिटेल्ड नोटिफिकेशन को चेक करने की सलाह दी जाती है।

--आईएएनएस

डीके पीएम