Aapka Rajasthan

पेइचिंग शिखर बैठक में ढेरों उपलब्धियां, 'रचनात्मक रणनीतिक स्थिरता संबंध' सबसे अहम सहमति: चीनी विदेश मंत्री

बीजिंग, 16 मई (आईएएनएस)। चीनी विदेश मंत्री वांग यी ने शुक्रवार को मीडिया को बताया कि चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच पेइचिंग में हुई ऐतिहासिक बैठक में गहन संवाद हुआ और व्यापक परिणाम सामने आए। उन्होंने कहा कि दोनों नेताओं ने 'चीन-अमेरिका रचनात्मक रणनीतिक स्थिरता संबंध' स्थापित करने पर सहमति जताई, जो इस बैठक की सबसे महत्वपूर्ण राजनीतिक सहमति है।
 
वांग यी ने बताया कि यह बैठक 9 घंटे से अधिक चली और इसमें औपचारिक वार्ता, स्वागत भोज, छोटे समूह में संवाद और सांस्कृतिक दौरे शामिल थे। उन्होंने कहा कि परस्पर सम्मान, शांति के प्रति प्रेम और सहयोग की भावना ही इस बैठक का मूल स्वर रहा।

चीनी विदेश मंत्री ने बताया कि दोनों नेताओं ने सहमति जताई कि 'रचनात्मक रणनीतिक स्थिरता' का अर्थ है सहयोग-प्रधान सकारात्मक स्थिरता, सीमित प्रतिस्पर्धा वाली स्वस्थ स्थिरता, मतभेदों पर नियंत्रण वाली सामान्य स्थिरता, और शांति की उम्मीद वाली स्थायी स्थिरता। वांग यी के अनुसार, यह कोई नारा नहीं बल्कि एक साझा लक्ष्य और संयुक्त कार्रवाई है।

उधर, थाईवान मुद्दे पर वांग यी ने स्पष्ट किया कि यह चीन-अमेरिका संबंधों का सबसे महत्वपूर्ण मुद्दा है। उन्होंने कहा कि चीन की मुख्य भूमि और थाईवान एक ही चीन का हिस्सा है। यही थाईवान जलडमरूमध्य की वास्तविक स्थिति है।

वांग यी के मुताबिक, दोनों व्यापारिक दलों के बीच संतुलित और सकारात्मक परिणाम सामने आए हैं, जिसमें व्यापार और निवेश परिषदों के गठन तथा आपसी टैरिफ कटौती पर सहमति शामिल है। चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने शरद ऋतु में अमेरिका की राजकीय यात्रा का निमंत्रण स्वीकार किया है। इसके अलावा, दोनों नेताओं ने मध्य पूर्व और यूक्रेन मुद्दों पर भी चर्चा की।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

--आईएएनएस

डीकेपी/