Aapka Rajasthan

बीसीसीआई नमन अवॉर्ड्स: सचिन और कुंबले ने द्रविड़ और बिन्नी सहित अन्य विजेताओं को बधाई दी

नई दिल्ली, 16 मार्च (आईएएनएस) भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने ‘नमन’ के एक और एडिशन को सफलतापूर्वक आयोजित किया। यह सालाना अवॉर्ड सेरेमनी है जो भारतीय क्रिकेट के टॉप परफॉर्मर्स को पहचान देती है। भारतीय क्रिकेट टीम के दो पूर्व दिग्गज खिलाड़ियों सचिन तेंदुलकर और अनिल कुंबले ने अपने साथी खिलाड़ी रहे राहुल द्रविड़ और 1983 विश्व कप विजेता टीम के सदस्य रहे रोजर बिन्नी को सम्मानित होने पर बधाई दी।
 
सचिन तेंदुलकर ने एक्स पर लिखा, "भारतीय क्रिकेट के लिए एक खास रात। नमन अवार्ड्स में 5 आईसीसी खिताब जीतने वाली टीमों का जश्न मनाते हुए, एक ही छत के नीचे अतीत, वर्तमान और भविष्य। एक ऐतिहासिक उपलब्धि। मेरे दोस्त राहुल द्रविड़ को कर्नल सी.के. नायडू लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड मिलने पर बहुत-बहुत बधाई।"

सचिन ने 1983 विश्व कप विजेता टीम के सदस्य और बीसीसीआई के पूर्व अध्यक्ष रोजर बिन्नी के साथ ही भारतीय महिला टीम की पूर्व कप्तान मिताली राज, स्मृति मंधाना और शुभमन गिल के साथ अन्य विजेताओं को भी बधाई दी।

अनिल कुंबले ने एक्स पर लिखा, "भारतीय क्रिकेट के सफर का जश्न मनाने के लिए एक खास अवॉर्ड नाइट। बीसीसीआई नमन अवॉर्ड्स में पांच आईसीसी खिताब जीतने वाली टीमों को एक साथ देखना बहुत अच्छा लगा। मेरे प्यारे दोस्त राहुल द्रविड़ को कर्नल सी. के. नायडू लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड मिलने पर बहुत खुशी हुई। मेरे पहले कप्तान रोजर बिन्नी, मिताली राज, शुभमन गिल, स्मृति मंधाना और सभी अवॉर्ड पाने वालों को भी बधाई।"

यह अवॉर्ड सेरेमनी रविवार रात बीसीसीआई के प्रमुख अधिकारियों और आईसीसी अध्यक्ष जय शाह की मौजूदगी में हुई। समारोह के दौरान पिछले एक साल में महिला, पुरुष और युवा श्रेणी में पांच आईसीसी खिताब जीतने वाली टीमों के सदस्य मौजूद थे।

राहुल द्रविड़, रोजर बिन्नी, और मिताली राज को कर्नल सीके नायडू लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से सम्मानित किया गया।

अन्य प्रमुख पुरस्कारों में भारतीय पुरुष टीम के वनडे और टेस्ट फॉर्मेट के कप्तान शुभमन गिल को 2024-25 सीजन के लिए पॉली उमरीगर अवॉर्ड, स्मृति मंधाना को बेस्ट इंटरनेशनल क्रिकेटर (महिला) का पुरस्कार मिला।

भारतीय महिला टीम की सलामी बल्लेबाज शेफाली वर्मा और हाल ही में अंडर-19 विश्व कप जीतने वाले कप्तान आयुष म्हात्रे को भी 2024-25 के घरेलू सीजन में उनके शानदार प्रदर्शन के लिए पुरस्कृत किया गया।

एन श्री चरणी और हर्षित राणा को ‘बेस्ट इंटरनेशनल डेब्यू’ अवॉर्ड मिला। मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन को ‘2024-25 के बीसीसीआई घरेलू टूर्नामेंट में बेस्ट परफॉर्मेंस’ के लिए अवॉर्ड दिया गया।

--आईएएनएस

पीएके