Aapka Rajasthan

बप्पा के आगमन से झूम उठी टीवी इंडस्ट्री, देबीना से दीपशिखा नागपाल तक घर लाईं गणपति

मुंबई, 14 सितंबर (आईएएनएस)। पूरे देशभर में गजानन के आगमन की होड़ देखने को मिल रही है। ऐसे में मनोरंजन जगत की दुनिया कैसे पीछे रह सकती है। टेलीविजन इंडस्ट्री के कई कलाकारों ने अपने घर पर बप्पा का न सिर्फ आगमन बल्कि उनके प्रति अपना आभार भी व्यक्त किया। अभिनेत्री देबीना, दिव्यांका त्रिपाठी, दिपशिक्षा नागपाल, अंकिता लोखंडे समेत कई एक्टर्स बप्पा को धूमधाम और नाचते-गाते हुए बप्पा की मूर्ति को अपने घर लाते देखा गया।
 

मुंबई, 14 सितंबर (आईएएनएस)। पूरे देशभर में गजानन के आगमन की होड़ देखने को मिल रही है। ऐसे में मनोरंजन जगत की दुनिया कैसे पीछे रह सकती है। टेलीविजन इंडस्ट्री के कई कलाकारों ने अपने घर पर बप्पा का न सिर्फ आगमन बल्कि उनके प्रति अपना आभार भी व्यक्त किया। अभिनेत्री देबीना, दिव्यांका त्रिपाठी, दिपशिक्षा नागपाल, अंकिता लोखंडे समेत कई एक्टर्स बप्पा को धूमधाम और नाचते-गाते हुए बप्पा की मूर्ति को अपने घर लाते देखा गया।

अभिनेत्री दीपशिखा नागपाल अपने परिवार संग दुकान बाहर नजर आ रही हैं। वह और उनका पूरा परिवार बप्पा के आगमन से काफी उत्साहित नजर आ रहा था। सभी मिलकर डांस कर रहे थे। अभिनेत्री ने मीडिया संग बातचीत में बताया कि बप्पा की सेवा करते हुए उन्होंने इस बार 25 साल पूरे कर लिए हैं।

अभिनेत्री ने कहा, "मैं आज कितनी खुश हूं, उसको शब्दों के जरिए बयां नहीं कर सकती। इस बार बप्पा को घर में लाते हुए हमें 25 साल हो रहे हैं। यहां पर मेरी बहनों और बच्चों समेत पूरा परिवार मौजूद है। हम सभी बप्पा का स्वागत कर रहे हैं, जिसके लिए मैं बहुत उस्ताहित हूं। बप्पा ने मुझे 25 साल सेवा का अवसर दिया है, तो मैं यही कहूंगी कि जब तक जिऊं ऐसे ही उनकी सेवा करती रहूं।"

वहीं, अभिनेत्री देबीना बनर्जी बच्चों और पति व अभिनेता गुरमीत चौधरी के साथ बप्पा को लेने गई थीं, जहां उन्होंने मीडिया संग बातचीत में कहा कि बप्पा ने उन पर बहुत कृपा बरसाई है। अभिनेत्री ने कहा, "इमोशन हर बार की तरह समान है। गणपति आ रहे हैं , लेकिन इस बार ज्यादा स्पेशल है, जिसके लिए आपको थोड़ा-सा इंतजार करना पड़ेगा। बस कुछ दिनों के बाद ही आपको पता चलेगा। बप्पा ने हमेशा ही हम पर कृपा बरसाई है। मैं बंगाल से यहां आई हूं, जबकि गुरमीत बिहार से आए हैं। गणेश चतुर्थी असल में महाराष्ट्र का पर्व है और हम लोग अलग राज्यों से आकर बप्पा के रंग में रंग गए। हालांकि, बप्पा भी दिल खोलकर हमारे साथ खड़े रहे हैं।

कपल ने आगे बताया कि इस बार बप्पा की मूर्ति उनके बच्चों ने चुनी है। गुरमीत ने कहा, "हमारे बच्चे पिछले दो दिन से बप्पा का इंतजार कर रहे हैं। तो यह बहुत खुशी की बात हैं क्योंकि बच्चों में इस उम्र से ही भगवान को लेकर आस्था और उत्साह है।"

अभिनेत्री देबीना बनर्जी ने कहा, "हमने कभी भी बच्चों को इस तरह से सिखाया नहीं कि ऐसे पूजा करो। वे दोनों देखते ही देखते हमारे साथ भगवान के प्रति पूजा और भी कार्यक्रम में सम्मिलित होने लगी और शायद यह भी हो सकता है कि वे सुबह-शाम हम दोनों को पूजा करते हुए देखती रहती हैं, तो उसका असर भी होता होगा। जो हमें देखते हैं वही ये सब कर रही हैं।"

--आईएएनएस

एनएस/पीएम