Aapka Rajasthan

बैंक ऑफ बड़ौदा में अप्रेंटिस के 5,000 पदों के लिए फटाफट करें आवेदन

मुंबई, 13 जून (आईएएनएस)। बैंकिंग सेक्टर में शानदार प्रोफेशनल करियर शुरू करने की चाहत रखने वाले युवा एक बेहतरीन मौका गंवाने वाले हैं। दरअसल, बैंक ऑफ बड़ौदा (बीओबी) ने अलग-अलग राज्य/केंद्र शासित प्रदेश में अप्रेंटिस के कुल 5,000 पदों पर 1 वर्ष की कार्य प्रशिक्षण अवधि के लिए एक आधिकारिक अधिसूचना जारी करके पात्र उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए थे।
 
बीओबी की ओर से अप्रेंटिस के 5,000 पदों के लिए जारी बंपर वैकेंसी के लिए ऑनलाइन माध्यम से आवेदन प्रक्रिया 19 मई से शुरू हो गई है और अप्लाई करने की अंतिम तिथि पहले 8 जून तय की गई थी, जिसे बढ़ाकर 15 जून तक कर दिया गया। ऐसे में जो उम्मीदवार अप्रेंटिस पोस्ट के लिए एप्लीकेशन फॉर्म भरना चाहते हैं, वे राष्ट्रीय प्रशिक्षुता प्रोत्साहन योजना (एनएटीएस) के ऑफिशियल पोर्टल पर जाकर अपनी रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया तुरंत पूरी कर लें, क्योंकि 15 जून के बाद आपको आवेदन का अवसर नहीं मिलेगा।

आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में ग्रेजुएशन की डिग्री या केंद्र सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त कोई समकक्ष योग्यता होनी चाहिए।

आवेदकों की न्यूनतम आयु 20 वर्ष और अधिकतम आयु 28 वर्ष तय की गई है, जिसकी गणना 1 मई के आधार पर की जाएगी। वहीं आरक्षित श्रेणी से आने वाले कैंडिडेट्स को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

योग्य अभ्यर्थियों का चयन ऑनलाइन परीक्षा, दस्तावेज सत्यापन, राज्य की स्थानीय भाषा का परीक्षण, मेडिकल फिटनेस और अंतिम मेरिट सूची के आधार पर किया जाएगा, जिसके बाद चयनित कैंडिडेट्स को प्रतिमाह 15,000 रुपए स्टाइपेंड के तौर पर दिए जाएंगे।

एप्लीकेशन फॉर्म भरते समय उम्मीदवारों को अपने वर्ग के अनुसार निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करना होगा, जो अनुसूचित जाति (एससी)/अनुसूचित जनजाति (एसटी)/ पीडब्ल्यूबीडी उम्मीदवार के लिए 200 रुपए के साथ लागू जीएसटी, सामान्य, ईडब्ल्यूएस और अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) पुरुष उम्मीदवार के लिए 800 रुपए के साथ लागू टैक्स और सामान्य, ईडब्ल्यूएस और अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) महिला/ट्रांसजेंडर उम्मीदवारों के लिए 600 रुपए के साथ लागू टैक्स है।

--आईएएनएस

डीके/डीकेपी