Aapka Rajasthan

बैंक जॉब अलर्ट: 25 असिस्टेंट ब्रांच मैनेजर/असिस्टेंट मैनेजर पदों पर आवेदन शुरू, 30 जून अंतिम तिथि

दिसपुर, 22 जून (आईएएनएस)। बैंकिंग सेक्टर में नौकरी तलाश रहे युवाओं के लिए एक शानदार मौका सामने आया है। दरअसल, असम कोऑपरेटिव एपेक्स बैंक लिमिटेड ने बैंक में स्टाफ की संख्या और कारोबार को आगे बढ़ाने के लिए ऑफिसर ग्रेड-ई के तहत असिस्टेंट ब्रांच मैनेजर/असिस्टेंट मैनेजर के कुल 25 पदों पर भर्ती के लिए एक आधिकारिक अधिसूचना जारी करके आवेदन आमंत्रित किए हैं।
 
बैंक जॉब अलर्ट: 25 असिस्टेंट ब्रांच मैनेजर/असिस्टेंट मैनेजर पदों पर आवेदन शुरू, 30 जून अंतिम तिथि

दिसपुर, 22 जून (आईएएनएस)। बैंकिंग सेक्टर में नौकरी तलाश रहे युवाओं के लिए एक शानदार मौका सामने आया है। दरअसल, असम कोऑपरेटिव एपेक्स बैंक लिमिटेड ने बैंक में स्टाफ की संख्या और कारोबार को आगे बढ़ाने के लिए ऑफिसर ग्रेड-ई के तहत असिस्टेंट ब्रांच मैनेजर/असिस्टेंट मैनेजर के कुल 25 पदों पर भर्ती के लिए एक आधिकारिक अधिसूचना जारी करके आवेदन आमंत्रित किए हैं।

असम कोऑपरेटिव एपेक्स बैंक लिमिटेड की ओर से जारी रिक्तियों के लिए ऑफलाइन माध्यम से आवेदन प्रक्रिया 18 जून से शुरू हो गई है और अप्लाई करने की अंतिम तिथि 30 जून तय की गई है। ऐसे में जो पात्र उम्मीदवार इन पदों पर नियुक्त होने के लिए एप्लीकेशन फॉर्म भरना चाहते हैं, उन्हें तय अंतिम तिथि के शाम 5 बजे तक अपना रजिस्ट्रेशन फॉर्म निर्धारित पते पर पहुंचाने की सलाह दी जाती है।

आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से कम से कम 55 प्रतिशत अंकों के साथ ग्रेजुएट या किसी भी विषय में पोस्ट ग्रेजुएट डिग्री होनी चाहिए। इसी के साथ कैंडिडेट्स के पास बैंकिंग में इसी तरह के ऑफिसर ग्रेड या उससे ऊपर के पद पर कम से कम चार वर्ष का अनुभव होना अनिवार्य है। वहीं, सीएआईआईबी या एमबीए या सीए वाले अभ्यर्थियों को प्राथमिकता दी जाएगी।

आवेदकों की न्यूनतम आयु 28 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष तय की गई है, जिसकी गणना 1 जनवरी के आधार पर की जाएगी। वहीं, आरक्षित श्रेणी से आने वाले कैंडिडेट्स को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

योग्य अभ्यर्थियों का चयन शैक्षणिक योग्यता और अनुभव के आधार पर आवेदकों की शॉर्टलिस्टिंग, पर्सनल इंटरव्यू और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के आधार पर किया जाएगा, जिसके बाद चयनित कैंडिडेट्स की सैलरी 31,630 से 82,290 रुपए के बीच प्रतिमाह होगी। इसी के साथ कैंडिडेट्स को प्रतिमाह 7,900 रुपए ग्रेड पे और अन्य लाभ व भत्ते भी दिए जाएंगे।

एप्लीकेशन फॉर्म भरते समय सभी वर्ग के उम्मीदवारों को निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा, जो 1,000 रुपए तय किया गया है। कैंडिडेट्स ध्यान दें कि सफलतापूर्वक आवेदन शुल्क के भुगतान के बाद ही आपके एप्लीकेशन फॉर्म को स्वीकार किया जाएगा।

आवेदन करने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले असम कोऑपरेटिव एपेक्स बैंक लिमिटेड की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं। होमपेज पर जाने के बाद संबंधित पोस्ट के लिए दिए गए एप्लीकेशन फॉर्म को डाउनलोड कर उसका प्रिंट आउट निकाल लें। फिर फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारियों को दर्ज करें। संबंधित सभी डॉक्यूमेंट्स को आवेदन के साथ अटैच करें। इसके बाद सभी को एक लिफाफे में डालने के बाद उसे 'प्रबंध निदेशक, असम को-ऑपरेटिव एपेक्स बैंक लिमिटेड, पहली मंजिल, प्रधान कार्यालय, एचबी रोड, पानबाजार, गुवाहाटी, कामरूप (एम), असम, पिन: 781001' पते पर तय समय सीमा के अंदर डाक के माध्यम से पहुंचा दें।

--आईएएनएस

डीके/वीसी