Aapka Rajasthan

बांग्लादेश में अनियंत्रित बस नदी में गिरी, 18 की मौत और कई लापता

ढाका, 26 मार्च (आईएएनएस)। बांग्लादेश में भीषण सड़क हादसा सामने आया है, जिसमें लगभग 18 लोगों की मौत हो गई। स्थानीय मीडिया की ओर से जारी रिपोर्ट के अनुसार, गोवालैंड उपजिला, राजबारी के दौलतदिया फेरी टर्मिनल पर एक पैसेंजर बस के पोंटून से पद्मा नदी में गिर गई।
 
बांग्लादेश में अनियंत्रित बस नदी में गिरी, 18 की मौत और कई लापता

ढाका, 26 मार्च (आईएएनएस)। बांग्लादेश में भीषण सड़क हादसा सामने आया है, जिसमें लगभग 18 लोगों की मौत हो गई। स्थानीय मीडिया की ओर से जारी रिपोर्ट के अनुसार, गोवालैंड उपजिला, राजबारी के दौलतदिया फेरी टर्मिनल पर एक पैसेंजर बस के पोंटून से पद्मा नदी में गिर गई।

ढाका ट्रिब्यून के अनुसार, यह हादसा बुधवार शाम करीब 5:15 बजे हुआ। बस कुश्तिया के कुमारखाली से ढाका जा रही थी, तभी नदी पार करने के लिए इंतजार करते समय बस अनियंत्रित होकर पानी में गिर गई।

गवाहों ने बताया कि बस में कम से कम 50 यात्री सवार थे, जो रास्ते में अलग-अलग काउंटर से यात्रियों को उठा रहे थे। ढाका ट्रिब्यून ने बताया कि रेस्क्यू शिप हमजा ने छह घंटे बाद नदी में डूबी बस को निकाला। पहले जानकारी सामने आई थी कि लगभग 35 लोग लापता हैं।

फरीदपुर फायर सर्विस कमांडर मोहम्मद बेलाल उद्दीन ने कहा, “हमें पता चला है कि कम से कम 35 लोग लापता हैं। बचाव अभियान चल रहा है।”

रात करीब 11:15 बजे गाड़ी का कुछ हिस्सा दिखाई देने के बाद 11:30 बजे तक जहाज की क्रेन का इस्तेमाल करके पूरी बस को उठा लिया गया। फायर सर्विस ने बताया कि बुधवार देर रात बस के अंदर से 16 शव बरामद किए गए, जिनमें दो बच्चे, 10 महिलाएं और चार पुरुष शामिल हैं।

इससे पहले, राजबाड़ी जिला प्रशासन के अधिकारियों ने 14 शवों की पुष्टि की थी। पहले रेस्क्यू किए गए दो और यात्रियों को गोवालैंड उपजिला हेल्थ कॉम्प्लेक्स में मृत घोषित कर दिया गया, जिससे मरने वालों की कुल संख्या 18 हो गई। अधिकारी दुर्घटना के कारणों की जांच कर रहे हैं, जबकि बचाव दल लापता यात्रियों की तलाश के लिए मौके पर मौजूद हैं।

शोहारदो परिवहन के काउंटर मास्टर तन्मय अहमद ने बताया कि बस कुश्तिया के कुमारखाली से दोपहर करीब 2:30 बजे आठ पैसेंजर के साथ निकली थी। उन्होंने कहा, “रास्ते में खोकसा में सात, मचपारा में चार और पंग्शा में पंद्रह और लोग चढ़े।”

उनके मुताबिक, 40-सीटर बस में ड्राइवर और हेल्पर समेत कुल 50 पैसेंजर थे। ढाका ट्रिब्यून ने फायर सर्विस अधिकारियों के हवाले से बताया कि कम से कम दो लोगों की मौत की पुष्टि हुई है और करीब 10 लोगों को जिंदा बचा लिया गया है, जबकि 35 से ज्यादा लोग देर रात तक लापता रहे।

फायर सर्विस अधिकारियों ने बताया कि बस सतह से करीब 30 फीट नीचे पोंटून के नीचे फंसी हुई थी। टूटे हुए दरवाजों और खिड़कियों की वजह से गोताखोरों के लिए अंदर जाना मुश्किल हो गया था। वहीं घटना के पीड़ित परिवारों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया है।

--आईएएनएस

केके/वीसी