Aapka Rajasthan

बांग्लादेश के खिलाफ वॉर्मअप मैच के लिए क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया इलेवन टीम का ऐलान, कॉन्स्टास और पैटरसन को मिली जगह

मेलबर्न, 23 जुलाई (आईएएनएस)। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अगले महीने होने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज से पहले बांग्लादेश क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया इलेवन के खिलाफ तीन दिवसीय वॉर्मअप मैच में हिस्सा लेगी। बांग्लादेश के खिलाफ इस वॉर्मअप मैच के लिए क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (सीए) ने 14 सदस्यीय टीम का ऐलान किया है।
 

मेलबर्न, 23 जुलाई (आईएएनएस)। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अगले महीने होने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज से पहले बांग्लादेश क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया इलेवन के खिलाफ तीन दिवसीय वॉर्मअप मैच में हिस्सा लेगी। बांग्लादेश के खिलाफ इस वॉर्मअप मैच के लिए क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (सीए) ने 14 सदस्यीय टीम का ऐलान किया है।

वॉर्मअप मैच के लिए चुनी गई टीम में टॉप ऑर्डर के बल्लेबाज सैम कॉन्स्टास, कैंपबेल केलावे और कर्टिस पैटरसन को शामिल किया गया है। यह मैच 6 अगस्त से डार्विन के मरारा स्टेडियम में शुरू होगा, जो दो टेस्ट मैचों की सीरीज के आगाज से एक हफ्ते पहले खेला जाएगा। दोनों टीमें 13-13 खिलाड़ियों के साथ खेलने पर सहमत हुई हैं, जिसका मतलब है कि इसे फर्स्ट-क्लास मैच का दर्जा नहीं मिलेगा। टीम में कॉन्स्टास और पैटरसन के साथ विकेटकीपर-बल्लेबाज जोश फिलिप को भी शामिल किया गया है, जिन्हें सीनियर इंटरनेशनल क्रिकेट का अनुभव है। वहीं, केलावे और कोरी रोचिचिओली भी टीम में जगह दी गई है।

कॉन्स्टास पिछले साल वेस्टइंडीज के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया की आखिरी घर से बाहर हुई सीरीज में टीम का हिस्सा थे, लेकिन एशेज के लिए टॉप ऑर्डर में उनकी जगह जेक वेदरल्ड ने ले ली थी। 23 साल के केलावे ने भी पिछले साल एक शतक और दो अर्धशतक लगाए थे, लेकिन पूरे समर सीजन में उनका औसत 26.78 ही रहा था। इस जोड़ी ने पिछले साल भारत में ऑस्ट्रेलिया ए के लिए दो मैचों में ओपनिंग की थी। लखनऊ में भारत ए के खिलाफ पहले अनौपचारिक टेस्ट में उन्होंने 198 और 56 रनों की अटूट साझेदारियां की थीं।

वहीं, पैटरसन ने शानदार वापसी की है। उन्होंने 2019 में ऑस्ट्रेलिया के लिए दो टेस्ट मैच खेले थे। 2023-24 के घरेलू सीजन में न्यू साउथ वेल्स (एनएसडब्ल्यू) की टीम से बाहर रहने के बाद उन्होंने शील्ड सीजन में जोरदार प्रदर्शन किया। उन्होंने शील्ड सीजन में लगातार 743 और 619 रन बनाकर सिलेक्शन की चर्चा में अपनी जगह फिर से बना ली है।

रोचिचिओली पिछले पांच सीजन में शील्ड क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले स्पिनर रहे हैं; उन्होंने 29.16 की औसत से 151 विकेट लिए हैं। उभरते हुए खिलाड़ी कैंपबेल थॉम्पसन और भारत में जन्मे ऑलराउंडर जेरसिस वाडिया को भी अपनी छाप छोड़ने का मौका मिला है। इनके साथ शेफील्ड शील्ड जीतने वाले बल्लेबाज टीग वाइली को भी टीम में रखा गया है, जिन्होंने अपने करियर को नई शुरुआत देने के लिए तस्मानिया का रुख किया है।

वहीं, युवा खिलाड़ी जोएल डेविस को चेन्नई में एमआरएफ एकेडमी में 13 दिन के ट्रेनिंग कैंप के दौरान सब-कॉन्टिनेंट में खेलने का अनुभव बढ़ाने का मौका मिलेगा। क्रिकेट डॉट कॉम एयू के अनुसार, डग वॉरेन और आर्यन शर्मा भी उनके साथ जुड़ेंगे, क्योंकि सिलेक्टर मैट कुहनेमैन के बाद खिलाड़ियों का पूल तैयार करना चाहते हैं।

रैफ मैकमिलन, लॉयड पोप और जैक सिनफील्ड भी 12 खिलाड़ियों वाले उस टूरिंग ग्रुप का हिस्सा हैं, जिन्हें ऑस्ट्रेलिया ए के कोच टिम पेन और एंथनी क्लार्क गाइड करेंगे। यह ग्रुप ट्रेनिंग और मैचों के दौरान लोकल खिलाड़ियों के साथ खेलेगा। इसमें स्पिन के लिए मददगार पिचों पर 5-6 और 10-11 अगस्त को होने वाले दो-दो दिन के मैच भी शामिल हैं।

बांग्लादेश के खिलाफ तीन दिवसीय मैच के लिए क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया इलेवन का स्क्वॉड: कैंपबेल केलावे, कैंपबेल थॉम्पसन, कोरी रोकिचिओली, हैनो जैकब्स, जेक डोरन, जेरसिस वाडिया, जोश फिलिप, कर्टिस पैटरसन, सैम कॉन्स्टास, टीग विली, टॉम मेंजीज, टॉम रोजर्स, जेवियर क्रोन और नूह मैकफैडेन।

सीए एमआरएफ एकेडमी डेवलपमेंट स्क्वाड: आर्यन शर्मा, डग वॉरेन, ह्यूग वेइबजेन, जैक सिनफील्ड, जेसन संघा, जेडन गुडविन, जोएल डेविस, लॉयड पोप, मैट गिल्क्स, राफेल मैकमिलन, राइली किंग्सेल और स्टीवन होगन।

--आईएएनएस

एसएम/पीएम