Aapka Rajasthan

पश्चिम बंगाल में अभी नहीं तो कभी नहीं की लड़ाई है : नितिन नवीन

रायगंज, 19 अप्रैल (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल के विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने टीएमसी सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि इस बार पश्चिम बंगाल में अभी नहीं तो कभी नहीं की लड़ाई है।
 
पश्चिम बंगाल में अभी नहीं तो कभी नहीं की लड़ाई है : नितिन नवीन

रायगंज, 19 अप्रैल (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल के विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने टीएमसी सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि इस बार पश्चिम बंगाल में अभी नहीं तो कभी नहीं की लड़ाई है।

रायगंज में एक रोड शो के दौरान, आईएएनएस से बातचीत में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने कहा कि बंगाल का नया साल शुरू हो गया है। उन्होंने बंगाल की जनता को बधाई देते हुए कहा कि पश्चिम बंगाल के लोगों के जीवन में उत्साह की एक नई लहर आएगी। उन्होंने विश्वास जताया कि 4 मई पश्चिम बंगाल के लिए एक नई सुबह और नई किरण का दिन साबित होगा।

उन्होंने कहा कि बांग्लादेशी घुसपैठिए जो डरे हुए हैं, वे डरे ही रहेंगे क्योंकि हम पश्चिम बंगाल के लोगों को उनके अधिकार नहीं खोने देंगे। ये बांग्लादेशी घुसपैठिए चाहे वे टीएमसी में ही क्यों न हों, इस बात से डरे हुए हैं कि जब भाजपा सत्ता में आएगी, तो उन्हें देश और बंगाल से बाहर कर देगी।

लोकसभा में संविधान (131वां संशोधन) विधेयक के पारित न हो पाने पर नितिन नवीन ने कहा कि एक महिला मुख्यमंत्री होने के बावजूद जिस तरह से महिलाओं के अधिकार छीने गए हैं। ममता बनर्जी ने जो किया है और टीएमसी सांसदों ने जो किया है, इस चुनाव में पश्चिम बंगाल की महिलाएं हमारी माताएं और बहनें उन्हें सत्ता से बेदखल कर देंगी।

उन्होंने कहा कि मैं दीदी से कहना चाहूंगा कि जब इस राज्य की महिलाओं का अपमान हुआ, जब उनके साथ अत्याचार किए गए, तब आप उन्हें न्याय दिलाने के लिए अदालत के दरवाजे तक नहीं गईं। आपका प्रशासन गहरी नींद में सो रहा था। जब यहां की बेटियों को जलाया गया, तब आपने कोई चिंता नहीं जताई। लेकिन बांग्लादेश से आए घुसपैठियों के लिए आपने जरूर काला कोट पहना और दिल्ली तक गईं। बंगाल की जनता ने टीएमसी को सबक सिखाने की ठान ली है।

नितिन नवीन ने दावा किया कि इस बार पश्चिम बंगाल की जनता टीएमसी सरकार के खिलाफ लड़ रही है। पिछले पांच सालों में जिस तरह से पश्चिम बंगाल की जनता को परेशान किया गया है, आज लोग सड़कों पर उतर आए हैं। जनता ने ठान लिया है कि इस बार बदलाव लेकर आएंगे, 4 मई को सुशासन वाली सरकार बनाएंगे।

--आईएएनएस

डीकेएम/एबीएम