Aapka Rajasthan

बांद्रा गरीब नगर में 1300 अतिक्रमण हटे, दीपावली के बाद शुरू होगा विकास कार्य : किरीट सोमैया

मुंबई, 30 अक्टूबर (आईएएनएस)। पूर्व सांसद और वरिष्ठ भाजपा नेता किरीट सोमैया ने गुरुवार को मुंबई के बांद्रा गरीब नगर पहुंचकर तोड़फोड़ वाली जगह का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कई मुद्दों पर बात की, जिनमें गरीब नगर में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई, एसआईआर और भविष्य की विकास परियोजनाएं शामिल हैं।
 

मुंबई, 30 अक्टूबर (आईएएनएस)। पूर्व सांसद और वरिष्ठ भाजपा नेता किरीट सोमैया ने गुरुवार को मुंबई के बांद्रा गरीब नगर पहुंचकर तोड़फोड़ वाली जगह का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कई मुद्दों पर बात की, जिनमें गरीब नगर में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई, एसआईआर और भविष्य की विकास परियोजनाएं शामिल हैं।

बांद्रा गरीब नगर की साइट का निरीक्षण करने के बाद किरीट सोमैया ने आईएएनएस से बातचीत में कहा, "बांद्रा के लाखों निवासी आज चैन की सांस ले रहे हैं। हमने सभी भू-माफिया को लात मारकर भगा दिया है। लगभग 1400 परिवार बोलते थे कि यह हमारी जगह है। करीब 1300 का डिमोलिशन हो गया और 100 परिवार का पुनर्वासन भी हो गया है।"

उन्होंने कहा, "आज गरीब नगर का पूरा अनधिकृत कार्य था, उसे समाप्त किया गया है और अवैध कंस्ट्रक्शन को तोड़ दिया गया है। दीपावली के बाद यहां पर एक मल्टी मॉडल रेलवे टर्मिनल बनाया जाएगा, जिसमें 5 से 7 डीजल लोको श्रेणी का यार्ड बनेगा। पार्किंग की व्यवस्था होगी। ट्रेन की अतिरिक्त एडिशनल लाइन बनाई जाएगी। पूरा गरीब नगर रेलवे टर्मिनल का कायापलट सभी को 2 साल में दिखेगा।"

सोमैया ने कहा, "इस दीपावली से कंस्ट्रक्शन शुरू होगा और अगली दीपावली तक लगेगा कि बांद्रा रेलवे स्टेशन हमारा है। अभी रिक्शा वालों की गुंडागर्दी, ड्रग्स और लैंड माफिया, झोपड़पट्टी माफिया, सभी चीज समाप्त होने वाली है।"

इलेक्टोरल ऑफिस और वोटर लिस्ट में अवैध प्रवासियों के नाम होने के सवाल पर सोमैया ने विपक्ष पर निशाना साधा। उन्होंने कहा, ठाकरे सेना हो और राहुल गांधी हों, जिन्हें वोट और जिहाद के सिवाय कुछ दिखता ही नहीं हो, यह उनके पार्टी की करतूत है। हमें विकास चाहिए और उनके मुंह पर रेलवे ने तमाचा मारा है और पूरी जगह साफ की है। जो सौ परिवार का पुनर्वसन हुआ है, इनके बीच में अवैध लोगों के नामों को भी घुसाने का प्रयास हुआ था लेकिन नरेंद्र और देवेंद्र ने करके दिखाया।"

बांद्रा गरीब नगर में लंबे समय से रेलवे की जमीन पर अतिक्रमण का मामला चल रहा था। आरोप था कि भू-माफिया और झोपड़पट्टी माफिया ने रेलवे की जमीन पर अवैध निर्माण कर रखा था। प्रशासन ने हाल ही में बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 1300 अतिक्रमण हटाए हैं।

--आईएएनएस

एससीएच/वीसी