Aapka Rajasthan

बांदा में नकली शराब से हुई मौतों पर दिग्विजय सिंह का सरकार पर निशाना

छतरपुर, 12 सितंबर (आईएएनएस)। बांदा में नकली शराब से हुई मौतों और हरीश रावत के कांग्रेस में अपने पदों से इस्तीफा देने समेत कई मामलों पर कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने प्रतिक्रिया दी है।
 

छतरपुर, 12 सितंबर (आईएएनएस)। बांदा में नकली शराब से हुई मौतों और हरीश रावत के कांग्रेस में अपने पदों से इस्तीफा देने समेत कई मामलों पर कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने प्रतिक्रिया दी है।

आईएएनएस से बातचीत करते हुए नकली शराब से हुई मौतों पर दिग्विजय सिंह ने कहा, "मेरा कहना है कि इसे पूरे राज्य में रोका जाना चाहिए। जब ​​सरकार को पता है कि इतनी बड़ी मात्रा में शराब बेची जा रही है, तो वह ऐसा क्यों होने दे रही है? लाइसेंस क्यों रद्द नहीं किए गए और इसके खिलाफ कोई कार्रवाई क्यों नहीं की गई? यह सरकार के लिए आय का एक स्रोत भी है और इससे राजस्व पर भी असर पड़ता है। इसलिए, कहीं न कहीं प्रशासनिक व्यवस्था के अधिकारी और भारतीय जनता पार्टी के कुछ नेता इसमें शामिल हैं, और इसीलिए ऐसा हो रहा है।"

छतरपुर में सड़कों की खराब हालत को लेकर दिग्विजय सिंह ने कहा, "नगरपालिका की सड़कें एक बात है और बाकी सड़कें दूसरी बात है। जहां तक मेरी सरकार का सवाल है तो नेशनल हाईवे की सड़के इसलिए खराब थीं, क्योंकि केंद्र सरकार से पैसा नहीं मिलता था। स्टेट हाईवे में कोई खराबी नहीं थी।

दिग्विजय सिंह ने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि पूरी सरकार और प्रशासन भ्रष्ट हैं। लोगों को हर चीज के लिए रिश्वत देनी पड़ रही है। अनुसूचित जाति और जनजाति के लोगों की जमीनें छीनी जा रही हैं और बड़े-बड़े लोग उस पर कब्जा कर रहे हैं। हम सब लोग मिलकर मेहनत कर रहे हैं। अभी हम लोग दतिया में चुनाव जीते हैं, उसके पहले शिवपुर में जीते थे। हम लोग पूरी तरह से एकजुट होकर भाजपा के खिलाफ लड़ाई लड़ रहे हैं।

हरीश रावत के कांग्रेस में अपने पदों से इस्तीफा देने के सवाल पर दिग्विजय सिंह ने कहा कि हमको इसकी जानकारी नहीं है।

--आईएएनएस

एसडी/एएस