Aapka Rajasthan

बंद मकानों को निशाना बनाने वाला चोर गिरफ्तार, दो नाबालिग भी संरक्षण में लिए गए, चोरी का सामान बरामद

ग्रेटर नोएडा, 10 नवंबर (आईएएनएस)। शहर के सेक्टरों में बंद मकानों की रेकी कर चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाले गिरोह का थाना बीटा-2 पुलिस ने खुलासा किया है। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, जबकि उसके साथ शामिल दो नाबालिग आरोपियों को संरक्षण में लिया गया है। पकड़े गए आरोपी की पहचान शोएब पुत्र इकबाल के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी किया गया घरेलू और इलेक्ट्रॉनिक सामान बरामद करने के साथ ही मुख्य आरोपी के पास से एक अवैध चाकू भी बरामद किया है।
 
पुलिस के मुताबिक, आरोपी दिन और रात के समय सेक्टरों में घूमकर बंद मकानों की तलाश करते थे और मौका मिलते ही वहां चोरी की वारदात को अंजाम देते थे। पुलिस के अनुसार, 10 नवंबर को थाना बीटा-2 पुलिस को स्थानीय खुफिया जानकारी और गोपनीय सूचना के आधार पर चोरी करने वाले आरोपियों के संबंध में जानकारी मिली थी। सूचना के बाद पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए यमुना एक्सप्रेसवे सर्विस रोड पर चुहड़पुर अंडरपास, चाई-5 के पास से आरोपी शोएब को गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान उसके साथ मौजूद दो बाल अपचारियों को भी संरक्षण में लिया गया।

पुलिस ने मौके से चोरी का काफी सामान बरामद किया है, जिससे आरोपियों की गतिविधियों का खुलासा हुआ है। पुलिस की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, आरोपियों का चोरी करने का तरीका काफी शातिराना था। ये लोग दिन और रात के समय अलग-अलग सेक्टरों में घूमकर मकानों की रेकी करते थे। इस दौरान ऐसे घरों को चिह्नित किया जाता था, जिनमें ताला लगा रहता था या जो काफी समय से बंद होते थे। इसके बाद मौका देखकर आरोपी इन मकानों में घुसकर वहां रखा कीमती सामान चोरी कर लेते थे। चोरी किए गए सामान को बेचकर आरोपी अवैध रूप से पैसे कमाते थे। जांच में यह भी सामने आया है कि गिरफ्तार आरोपी शोएब कबाड़ी की दुकान चलाता है।

पुलिस के अनुसार, आरोपी चोरी के सामान को बेचने के लिए कबाड़ के कारोबार का इस्तेमाल करते थे और इससे अवैध कमाई करते थे। पुलिस अब आरोपियों से पूछताछ कर चोरी की अन्य घटनाओं और बरामद सामान के संबंध में जानकारी जुटा रही है। थाना बीटा-2 पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से कुल सात बंडल बिजली के तार, एक गैस सिलेंडर, एक हार्ड डिस्क, दो सीडी राइटर, एक पुराना इन्वर्टर, एक कटर, तीन बर्तन और तीन पंखों की मोटर बरामद की हैं। इसके अलावा गिरफ्तार आरोपी शोएब के कब्जे से एक अवैध चाकू भी मिला है।

पुलिस ने बरामद सामान को कब्जे में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। गिरफ्तार आरोपी शोएब पुत्र इकबाल मूल रूप से भोजपुर थाना क्षेत्र, जिला गाजियाबाद का निवासी है। उसका वर्तमान पता ग्राम चुहड़पुर, थाना ईकोटेक प्रथम, गौतमबुद्धनगर बताया गया है। इस मामले में थाना बीटा-2 में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों के आपराधिक इतिहास और चोरी की अन्य संभावित वारदातों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।

--आईएएनएस

पीकेटी/डीकेपी