Aapka Rajasthan

बकरीद को लेकर सीएम योगी के निर्देश पर भाजपा नेता का बयान, 'रास्ते पर नमाज पढ़ने का औचित्य नहीं'

लखनऊ, 25 मई (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की ओर से नमाज पर निर्देश को लेकर भाजपा नेता सुनील भराला की प्रतिक्रिया सामने आई है।
 
बकरीद को लेकर सीएम योगी के निर्देश पर भाजपा नेता का बयान, 'रास्ते पर नमाज पढ़ने का औचित्य नहीं'

लखनऊ, 25 मई (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की ओर से नमाज पर निर्देश को लेकर भाजपा नेता सुनील भराला की प्रतिक्रिया सामने आई है।

आईएएनएस से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री की ओर से सही कहा गया है। नमाज, पूजा पद्धति या किसी भी प्रकार का आस्था का केंद्र हो, वह धार्मिक स्थल पर ही अच्छा लगता है। इस तरह से नहीं होना चाहिए कि कोई सड़क चलते पूजा पद्धति पर बैठ जाए। मैं सीएम योगी के इस निर्देश का स्वागत करता हूं। रास्ते पर नमाज पढ़ने का कोई औचित्य नहीं है।

उन्होंने कहा कि मुसलमान भाइयों से कहना है कि जो खुराफाती लोग ऐसी हरकत करते हैं, उनको समझाना चाहिए। उनको मस्जिद में जाकर नमाज पढ़नी चाहिए।

मलीहाबाद विवाद को लेकर सुनील भराला ने कहा कि संबंधित अधिकारी या पुरातत्व विभाग इस मामले पर काम कर रही होगी। निश्चित तौर पर सीएम योगी ने इसका संज्ञान लिया होगा।

बिजली की समस्या को लेकर अखिलेश यादव की टिप्पणी पर उन्होंने कहा कि सपा की सरकार में दो घंटे विद्युत सप्लाई की जाती थी। आज हम लोग शहर में 24 घंटे और ग्रामीण क्षेत्र में 18 घंटे की विद्युत सप्लाई कर रहे हैं। सीएम योगी के कहने पर विश्वास हो गया कि अखिलेश यादव 11 बजे सोकर उठते हैं और एसी कमरे में बैठ जाते हैं।

उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव से मेरा कहना है कि उन्हें ग्रामीण इलाके और शहर में विद्युत सप्लाई की जानकारी लेनी चाहिए। विद्युत सप्लाई सुचारू रूप से हो रही है। गर्मी की वजह से कहीं खराबी हो जाती होगी, इसके एक कारण हो सकते हैं।

पाकिस्तान के लाहौर में 9 जगहों के बदले गए नामों को लेकर सुनील भराला ने कहा कि पाकिस्तान में हिंदू धार्मिक भावनाओं का सम्मान होना प्रारंभ हो गया है। इसका संदेश है कि पीएम मोदी की नीति और नियत के आधार पर आज ये चीजें दिखाई दे रही हैं। इसका लाभ पूरे विश्व और देश की जनता को मिल रहा है।

बंगाल सरकार की ओर से घुसपैठियों के लिए हर जिले में होल्डिंग सेंटर बनाने के आदेश को लेकर उन्होंने कहा कि वहां बहुत काम करने की आवश्यकता है। बंगाल की जनता ने भाजपा को अपार समर्थन दिया है। मैं सभी को धन्यवाद देता हूं। बंगाल के मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी निश्चित रूप से घुसपैठियों का सफाया करने का काम करेंगे।

--आईएएनएस

एसडी/एबीएम