Aapka Rajasthan

बच्चों के स्कूल जाने पर भावुक हुईं पंखुड़ी रोड़े, रोते हुए बोलीं- 'पता ही नहीं चला बच्चे कब बड़े हो गए'

मुंबई, 15 जुलाई (आईएएनएस)। टेलीविजन अभिनेत्री पंखुड़ी रोड़े के जुड़वां बच्चे राध्या और रादित्य ने स्कूल की अपनी नई पारी शुरू कर दी है। इस मौके पर अभिनेत्री भावुक नजर आईं। उन्होंने बुधवार को सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए अपनी भावनाएं साझा कीं।
 

मुंबई, 15 जुलाई (आईएएनएस)। टेलीविजन अभिनेत्री पंखुड़ी रोड़े के जुड़वां बच्चे राध्या और रादित्य ने स्कूल की अपनी नई पारी शुरू कर दी है। इस मौके पर अभिनेत्री भावुक नजर आईं। उन्होंने बुधवार को सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए अपनी भावनाएं साझा कीं।

पंखुड़ी ने इंस्टाग्राम पर बच्चों की स्कूल यूनिफॉर्म में कुछ तस्वीरें साझा कीं। पोस्ट में उन्होंने बताया कि वह आमतौर पर आसानी से नहीं रोतीं, लेकिन पिछले तीन मौकों पर उनकी आंखें नम हो गईं, जिनकी उन्होंने कभी कल्पना नहीं की थी।

पंखुड़ी ने उन पलों का जिक्र करते हुए लिखा, "पहली बार मेरी आंखों में आंसू तब आए, जब मैं बच्चों के लिए स्कूल देखने के गई थी। वहां की सीढ़ियों और गलियारों को देखकर न जाने क्यों मेरी आंखों से आंसू बहने लगे। दूसरी बार पेरेंट्स ओरिएंटेशन में शामिल होने के दौरान मेरे आंसू छलक आए। तीसरी बार, स्कूल के पहले दिन की ठीक एक रात पहले जब मैं बच्चों को सुलाकर कुछ लिखने बैठीं, तो आंखों से आंसू बहने लगे।"

उन्होंने कहा कि इस अनुभव ने उन्हें एहसास कराया कि उनके बच्चे अब बड़े हो रहे हैं। उनके मुताबिक, स्कूल केवल एक इमारत नहीं, बल्कि बच्चों के जीवन के अगले कई वर्षों, उनके सपनों, सीख और अनगिनत यादों की शुरुआत है। उन्होंने कहा कि स्कूल वह जगह है, जहां बच्चे खुद को पहचानते हैं और ऐसे दोस्त बनाते हैं, जो जीवनभर साथ रहते हैं। उन्होंने कहा कि उनके आंसू दुख के नहीं, बल्कि बच्चों को आगे बढ़ते देखने की खुशी के थे।

पंखुड़ी ने यह भी बताया कि बच्चों के जन्म के समय उनके डॉक्टर ने उनसे पूछा था कि वह बच्चों की चिंता करना कब बंद करेंगी। इसके बाद डॉक्टर ने मुस्कुराते हुए कहा था कि ऐसा कभी नहीं होगा, क्योंकि बच्चों के लिए प्यार और चिंता माता-पिता के साथ जीवनभर रहती है।

अभिनेत्री ने कहा कि आज भी किसी महत्वपूर्ण बात पर वह सबसे पहले अपने माता-पिता से सलाह लेती हैं।

--आईएएनएस

एनएस/एएस