Aapka Rajasthan

आजम खान ही नहीं बल्कि सपा सरकार के कार्यकाल में सभी नेता भ्रष्टाचार में थे लिप्त : सुशील शाक्य

फर्रुखाबाद, 19 अगस्त (आईएएनएस)। समाजवादी पार्टी के कद्दावर नेता आजम खान के ठिकानों पर ईडी की छापेमारी को लेकर भाजपा ने सपा सरकार पर तीखा हमला बोला है। भाजपा विधायक सुशील शाक्य ने कहा कि आजम खान की यूनिवर्सिटी में भ्रष्टाचार का पैसा लगाया गया था और सपा नेताओं के खिलाफ कार्रवाई देर-सबेर जरूर होगी।
 

फर्रुखाबाद, 19 अगस्त (आईएएनएस)। समाजवादी पार्टी के कद्दावर नेता आजम खान के ठिकानों पर ईडी की छापेमारी को लेकर भाजपा ने सपा सरकार पर तीखा हमला बोला है। भाजपा विधायक सुशील शाक्य ने कहा कि आजम खान की यूनिवर्सिटी में भ्रष्टाचार का पैसा लगाया गया था और सपा नेताओं के खिलाफ कार्रवाई देर-सबेर जरूर होगी।

सुशील शाक्य ने बुधवार को आईएएनएस से कहा, "यूपी में जब समाजवादी पार्टी की सरकार थी तो शिवपाल सिंह और आजम खान ही नहीं बल्कि उस पार्टी के सभी नेता भ्रष्टाचार में लिप्त थे। शिवपाल सिंह ने 500 करोड़ रुपये एक साथ अपने विद्यालय के लिए लिया था। उस समय मुख्यमंत्री ने उनके डिग्री कॉलेज के लिए 500 करोड़ रुपये एक बार में स्वीकृत किए थे।"

उन्होंने आजम पर आरोप लगाते हुए कहा, "आजम खान ने नगर विकास मंत्री रहते हुए बड़ी मात्रा में अधिकारियों से पैसा विश्वविद्यालय में लगवाया। वह भ्रष्टाचार का ही पैसा था। अब आज वह हिसाब दें कि पैसा वह कहां से लाए, किसके द्वारा लाए? वह पूरी सूची दें और बताएं कि यह जो करोड़ों रुपये जौहर विश्वविद्यालय में लगा है, यह लाए कहां से?"

विधायक ने कहा कि ईडी की कार्रवाई इसी कड़ी में है। उन्होंने कहा, "आज नहीं तो कल समाजवादी पार्टी के नेताओं के खिलाफ कार्रवाई होनी तय है। जनता ने उनका भ्रष्टाचार देखा है। कानून अपना काम करेगा।" सुशील शाक्य ने सपा के भविष्य को लेकर भी तंज कसा। उन्होंने कहा, "सपा की प्रदेश में सरकार अगले 20 वर्षों में बनने वाली नहीं है, इसलिए सपने देखना छोड़ दें। जनता ने भाजपा को दो बार पूर्ण बहुमत दिया है और तीसरी बार भी भाजपा की सरकार बनेगी।"

बता दें कि प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के लखनऊ जोनल ऑफिस ने बुधवार को आजम खान के 10 ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की। रामपुर से लेकर सहारनपुर और दिल्ली तक उनके 10 ठिकानों पर ईडी ने रेड डाली।

--आईएएनएस

पीआईएम/पीएम