Aapka Rajasthan

औद्योगिक शांति और निवेश माहौल से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी: नंदी

लखनऊ, 13 अप्रैल (आईएएनएस)। गौतमबुद्ध नगर में औद्योगिक श्रमिकों के विरोध प्रदर्शन को लेकर प्रदेश सरकार अलर्ट मोड में है। नंद गोपाल गुप्ता 'नन्दी' ने मामले को गंभीर बताते हुए साफ कहा कि प्रदेश की औद्योगिक शांति और निवेश माहौल से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
 
उत्तर प्रदेश के औद्योगिक विकास मंत्री नंद गोपाल गुप्ता 'नन्दी' ने गौतमबुद्ध नगर में हुए औद्योगिक श्रमिकों के विरोध प्रदर्शन को लेकर कड़ा रुख अपनाया है। उन्होंने कहा कि सरकार ने इस प्रकरण को बेहद गंभीरता से लिया है और औद्योगिक विकास आयुक्त की अध्यक्षता में वरिष्ठ अधिकारियों की एक उच्चस्तरीय समिति गठित कर दी गई है, जो सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

मंत्री ने कहा कि नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन और योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश ने औद्योगिक विकास के क्षेत्र में एक आदर्श स्थापित किया है। प्रदेश आज देश के ‘ग्रोथ इंजन’ के रूप में उभर रहा है, जिसमें निवेशकों के साथ-साथ श्रमिकों और कामगारों की भी अहम भूमिका है।

उन्होंने घटना को 'दुर्भाग्यपूर्ण और गंभीर' बताते हुए आरोप लगाया कि समाजवादी पार्टी और कांग्रेस से जुड़े अराजक तत्व ऐसे प्रदर्शनों की आड़ में प्रदेश की कानून-व्यवस्था को प्रभावित करने की साजिश करते रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रारंभिक तौर पर यह संकेत मिलते हैं कि अफवाहों के जरिए श्रमिकों को उकसाने में कुछ संदिग्ध तत्वों की भूमिका हो सकती है।

मंत्री नंदी ने बताया कि गठित समिति श्रमिक संगठनों, उद्योग समूहों और अन्य संबंधित पक्षों के साथ संवाद कर रही है। सभी बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा के बाद जल्द ही इस मामले का संतुलित और स्थायी समाधान निकाला जाएगा। उन्होंने कहा कि पिछले 9 वर्षों में प्रदेश सरकार ने उद्योग और व्यापार के लिए अनुकूल माहौल तैयार किया है, जिसका परिणाम है कि देश-विदेश की प्रमुख कंपनियां उत्तर प्रदेश में निवेश कर रही हैं। राज्य ‘वन ट्रिलियन डॉलर इकोनॉमी’ के लक्ष्य की ओर तेजी से अग्रसर है।

मंत्री ने चेतावनी दी कि प्रदेश की औद्योगिक पहचान और शांति व्यवस्था को चुनौती देने वाले किसी भी असामाजिक तत्व के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। साथ ही उन्होंने सभी पक्षों से संयम और धैर्य बनाए रखने की अपील की है।

--आईएएनएस

विकेटी/एएमटी