Aapka Rajasthan

अतीक अहमद की कब्र के पास दफनाया जाएगा बेटा अबान, जुमे की नमाज के बाद किया जाएगा सुपुर्द-ए-खाक

झांसी, 7 अगस्त (आईएएनएस)। अतीक अहमद के सबसे छोटे बेटे अबान अहमद का शव शुक्रवार सुबह प्रयागराज पहुंचा। सूत्रों ने बताया कि अबान के शव को कसारी-मसारी स्थित उसी कब्रिस्तान में सुपुर्द-ए-खाक किया जाएगा जहां उसके पिता अतीक अहमद, चाचा अशरफ और बड़े भाई असद को दफनाया गया था।
 

झांसी, 7 अगस्त (आईएएनएस)। अतीक अहमद के सबसे छोटे बेटे अबान अहमद का शव शुक्रवार सुबह प्रयागराज पहुंचा। सूत्रों ने बताया कि अबान के शव को कसारी-मसारी स्थित उसी कब्रिस्तान में सुपुर्द-ए-खाक किया जाएगा जहां उसके पिता अतीक अहमद, चाचा अशरफ और बड़े भाई असद को दफनाया गया था।

अतीक अहमद के सबसे छोटे बेटे अबान अहमद और उसके साथी शाकिर उर्फ सोनू की गुरुवार को झांसी-कानपुर हाईवे पर भीषण सड़क हादसे में मौत हुई थी। झांसी में पोस्टमार्टम की कागजी और कानूनी प्रक्रियाएं पूरी होने के बाद परिजन एंबुलेंस के जरिए दोनों के शवों को लेकर प्रयागराज पहुंचे हैं।

फिलहाल अबान के शव को हटवा स्थित उसकी बुआ के घर पर रखा गया है। सूत्रों के मुताबिक, शुक्रवार को जुम्मे की नमाज के बाद अबान अहमद के शव को कसारी-मसारी स्थित कब्रिस्तान में सुपुर्द-ए-खाक किया जाएगा।

अबान की कब्र फिलहाल खोद ली गई है। अतीक अहमद की कब्र के पास ही आबान की कब्र बनाई गई है। देर रात तक कब्र खोदने का काम चलता रहा। सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए पुलिस और प्रशासन पूरी तरह सतर्क है।

पुलिस के अनुसार, प्रयागराज से झांसी आ रही अबान की क्रेटा कार अचानक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि वाहन का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। पुलिस अधीक्षक कार्यालय के जनसंपर्क अधिकारी ने बताया कि हादसे में अतीक के बेटे अबान समेत दो की मौत हो गई। अन्य घायलों को तत्काल मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार जारी है।

पुलिस ने बताया कि कार में सवार सभी लोग झांसी जेल में बंद अली अहमद से मुलाकात करने के लिए जा रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसे से ठीक पहले हाईवे पर अचानक एक जानवर आ गया। उसे बचाने के प्रयास में चालक ने वाहन पर नियंत्रण खो दिया, जिसके बाद कार डिवाइडर से टकरा गई।

--आईएएनएस

डीसीएच/