Aapka Rajasthan

असम में फिर एनडीए की होगी जीत, हिमंता बिस्वा सरमा फिर बनेंगे मुख्यमंत्री : हितेंद्र नाथ गोस्वामी

दिसपुर, 30 अप्रैल (आईएएनएस)। असम के जोरहाट विधानसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार हितेंद्र नाथ गोस्वामी ने दावा किया कि राज्य में एक बार फिर एनडीए की सरकार बनेगी। उन्होंने भरोसा जताया कि मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा के नेतृत्व में भाजपा दोबारा सत्ता में आएगी और प्रदेश में विकास की गति जारी रहेगी।
 
आईएएनएस से बातचीत के दौरान हितेंद्र नाथ गोस्वामी ने कहा, "यह तय है कि हिमंता बिस्व सरमा फिर से मुख्यमंत्री बनेंगे और दूसरी बार सरकार बनाएंगे। मुझे पूरा विश्वास है कि जोरहाट की जनता भी हमें समर्थन देगी और मैं यहां से चुनाव जरूर जीतूंगा।" उन्होंने आगे कहा कि भाजपा और उसके सहयोगी दल मिलकर 80 से 90 सीटें जीत सकते हैं, जो सरकार बनाने के लिए पर्याप्त होंगी।

हितेंद्र नाथ गोस्वामी ने अपनी जीत का मुख्य आधार विकास कार्यों को बताया। उन्होंने कहा कि जोरहाट एक पुराना शहर है, लेकिन पिछले कुछ वर्षों में यहां तेज़ी से विकास हुआ है। शहर ही नहीं, गांवों में भी सड़कों, प्रार्थना स्थलों, स्कूलों और आंगनवाड़ी केंद्रों का निर्माण किया गया है। हाल ही में परिसीमन के बाद छह नए गांव पंचायत मेरे क्षेत्र में शामिल हुए हैं, जो पहले थोड़े पिछड़े थे। मैंने पिछले दो वर्षों में उन्हें बाकी क्षेत्रों के बराबर लाने की पूरी कोशिश की है।

उन्होंने यह भी कहा कि जनता उनके काम से संतुष्ट है और उन्हें अपने प्रतिनिधियों से अच्छा सहयोग मिल रहा है।

कांग्रेस सासंद गौरव गोगोई पर निशाना साधते हुए हितेंद्र नाथ गोस्वामी ने कहा कि पिछली बार लोकसभा चुनाव जीतने के बावजूद इस बार वे विधानसभा चुनाव में हार जाएंगे। उन्होंने कहा, "गौरव गोगोई संसद में विपक्ष के उपनेता हैं। मुझे समझ नहीं आता कि वे इस बार विधायक का चुनाव लड़ने क्यों आए हैं।"

हालांकि, उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि वे व्यक्तिगत तौर पर कोई नकारात्मक टिप्पणी नहीं करना चाहते।

हितेंद्र नाथ गोस्वामी ने कहा कि विकास और सरकार की उपलब्धियां ही भाजपा की सबसे बड़ी ताकत हैं और इन्हीं के आधार पर पार्टी को जनता का फिर से समर्थन मिलेगा।

--आईएएनएस

वीकेयू/पीएम