Aapka Rajasthan

असम में एनडीए की लगातार तीसरी जीत पर भाजपा उत्साहित, केशव मौर्य बोले- जनता ने विकास पर लगाई मुहर

लखनऊ, 12 मई (आईएएनएस)। असम में एनडीए की लगातार तीसरी बार सत्ता में वापसी और हिमंता बिस्वा सरमा के फिर मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद भाजपा खेमे में उत्साह का माहौल है। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि असम की जनता ने विकास पर मुहर लगाई है।
 
उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने मंगलवार को इसे “विकास और सुशासन की जीत” बताते हुए कहा कि जनता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और डबल इंजन सरकार की नीतियों पर भरोसा जताया है।

असम में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए केशव प्रसाद मौर्य ने हिमंता बिस्वा सरमा को तीसरी बार मुख्यमंत्री बनने पर बधाई देते हुए कहा कि असम की जनता ने विभाजनकारी राजनीति को नकार कर विकासवाद को चुना है।

उन्होंने कहा कि सरमा के नेतृत्व में असम पूर्वोत्तर भारत का 'पावरहाउस' बनकर उभरा है और राज्य ने विकास के कई नए मानक स्थापित किए हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'सबका साथ, सबका विकास' के मंत्र ने देश की राजनीति की दिशा बदल दी है। आज भारत वैश्विक मंच पर जिस सम्मान के साथ खड़ा है, वह मोदी सरकार की निर्णायक नीतियों और मजबूत नेतृत्व का परिणाम है।

डिप्‍टी सीएम मौर्य ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि दशकों तक सत्ता में रहने के बावजूद कांग्रेस ने देश को भ्रष्टाचार, तुष्टीकरण और पिछड़ेपन की ओर धकेला। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस की गलत नीतियों के कारण देश का विकास लंबे समय तक बाधित रहा, जिसे 2014 के बाद एनडीए सरकार ने नई गति दी।

उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश और असम जैसे राज्यों में डबल इंजन सरकारें विकास की रफ्तार को दोगुनी तेजी से आगे बढ़ा रही हैं। सड़क, कनेक्टिविटी, शिक्षा, स्वास्थ्य, निवेश और रोजगार जैसे क्षेत्रों में पूर्वोत्तर भारत ने बीते वर्षों में अभूतपूर्व प्रगति की है। यही वजह है कि जनता ने लगातार तीसरी बार एनडीए सरकार पर भरोसा जताया है। उप मुख्यमंत्री ने विश्वास जताया कि प्रधानमंत्री मोदी के मार्गदर्शन और हिमंत बिस्वा सरमा के नेतृत्व में असम आने वाले वर्षों में विकास की नई ऊंचाइयों को छुएगा।

--आईएएनएस

विकेटी/डीकेपी