Aapka Rajasthan

असम सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने दोस्तों संग बिताए पुराने दिनों को किया याद, बोले- 'दिल चाहता है से पहले ही जी चुके थे खास पल'

मुंबई, 17 मई (आईएएनएस)। असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने सोशल मीडिया पर अपने पुराने दिनों की एक खास याद साझा की, जिसने लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा। दरअसल, उन्होंने अपने पुराने दोस्तों के साथ बिताए गए दिनों को याद करते हुए एक पुरानी तस्वीर साझा की, जिसमें वह बेहद खुश नजर आ रहे हैं।
 
मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने यह तस्वीर अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर पोस्ट की और लिखा, "फिल्म 'दिल चाहता है' आने से बहुत पहले ही मैं और मेरे दोस्त अपनी जिंदगी में वैसे ही पल जी चुके थे। युवाओं को अपने दोस्तों के साथ घूमना चाहिए, नई जगहों को देखना चाहिए और जिंदगी में यादगार पल बनाने चाहिए, क्योंकि जिंदगी का ये समय एक बार निकल जाए तो फिर वापस नहीं आता।"

मुख्यमंत्री की इस पोस्ट पर सोशल मीडिया यूजर्स ने जमकर प्रतिक्रिया दी। एक यूजर ने लिखा- ''यह तस्वीर दोस्ती की असली भावना को दिखाती है।'' दूसरे यूजर ने लिखा- ''यह देखकर बहुत अच्छा लगा कि मुख्यमंत्री बनने के बाद भी आप अपने पुराने दोस्तों और यादों को नहीं भूले।''

अन्य यूजर्स ने भी कमेंट्स के जरिए जमकर तारीफ की। वहीं कुछ यूजर्स ने मुख्यमंत्री की पोस्ट पर मजाकिया अंदाज में सवाल भी किया।

दरअसल, हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईंधन बचत की अपील की थी। इसका जिक्र करते हुए एक यूजर ने पूछा- ''पीएम मोदी की अपील के बाद घूमने की ख्वाहिशों को कैसे पूरा किया जाए?'' एक और यूजर ने मजाक में कहा, ''सर, हम दुनिया कैसे एक्सप्लोर करें? क्या हमें माननीय प्रधानमंत्री की बात नहीं माननी चाहिए?''

दरअसल, मुख्यमंत्री ने अपनी पोस्ट में जिस 'दिल चाहता है' का जिक्र किया, वह बॉलीवुड की एक बेहद लोकप्रिय फिल्म है। इस फिल्म को फरहान अख्तर ने लिखा और निर्देशित किया था। फिल्म तीन करीबी दोस्तों की कहानी पर आधारित थी, जो कॉलेज खत्म होने के बाद जिंदगी के अलग-अलग रास्तों पर निकलते हैं, लेकिन उनकी दोस्ती हमेशा कायम रहती है।

फिल्म में आमिर खान, सैफ अली खान और अक्षय खन्ना ने मुख्य भूमिकाएं निभाई थीं। इनके अलावा प्रीति जिंटा, सोनाली कुलकर्णी और डिंपल कपाड़िया भी अहम किरदारों में नजर आई थीं।

--आईएएनएस

पीके/पीएम