Aapka Rajasthan

एशियन रेसलिंग चैंपियनशिप: गोल्ड के लिए लड़ेंगे ललित, ब्रॉन्ज पर अमन और सुनील की निगाहें

नई दिल्ली, 6 अप्रैल (आईएएनएस)। पूर्व अंडर-23 एशियन चैंपियनशिप के ब्रॉन्ज मेडलिस्ट ललित मंगलवार को गोल्ड मेडल के लिए चुनौती देंगे, जबकि दो अन्य भारतीय पहलवान अपनी-अपनी वेट कैटेगरी में ब्रॉन्ज मेडल जीतने का लक्ष्य रखेंगे।
 
एशियन रेसलिंग चैंपियनशिप: गोल्ड के लिए लड़ेंगे ललित, ब्रॉन्ज पर अमन और सुनील की निगाहें

नई दिल्ली, 6 अप्रैल (आईएएनएस)। पूर्व अंडर-23 एशियन चैंपियनशिप के ब्रॉन्ज मेडलिस्ट ललित मंगलवार को गोल्ड मेडल के लिए चुनौती देंगे, जबकि दो अन्य भारतीय पहलवान अपनी-अपनी वेट कैटेगरी में ब्रॉन्ज मेडल जीतने का लक्ष्य रखेंगे।

23 वर्षीय ललित ने सेमीफाइनल में चीन के हुओयिंग शी पर दबदबा बनाते हुए 11-3 से जीत दर्ज की। वहीं, भारतीय दल के लिए मिले-जुले रहे पहले दिन 77 किलोग्राम भारवर्ग में अमन और 87 किलोग्राम भारवर्ग में पूर्व चैंपियन सुनील कुमार अपने-अपने सेमीफाइनल मुकाबले हार गए।

पिछले महीने मुहम्मद मालो कुश्ती प्रतियोगिता में ब्रॉन्ज मेडल जीतने वाले ललित अब 2025 एशियन चैंपियनशिप के ब्रॉन्ज मेडलिस्ट उज्बेकिस्तान के इख्तियार बोतिरोव से भिड़ेंगे, जिन्होंने दूसरे सेमीफाइनल में स्थानीय पसंदीदा पहलवान उलान उलू को 5-3 से हराया था।

77 किलोग्राम ग्रीको-रोमन सेमीफाइनल में अमन जाग्रेब ओपन के गोल्ड मेडलिस्ट ईरान के अली ओस्कू से 3-13 से हार गए। क्वार्टरफाइनल में चीन के हलीशान बाहेजियांग के खिलाफ 6-4 से जीत दर्ज करने वाला यह भारतीय पहलवान अब ब्रॉन्ज मेडल मुकाबले में साउथ कोरिया के येओनघुन नोह का सामना करेगा। 2020 के एशियन चैंपियन सुनील कुमार 87 किलोग्राम को ग्रीको-रोमन सेमीफाइनल में ईरान के गुलामरेजा फारोखिसेनजानी से 0-8 से हार का सामना करना पड़ा।

65 किलोग्राम ग्रीको-रोमन वेट कैटेगरी में, सनी कुमार क्वालिफिकेशन राउंड में कजाकिस्तान के सैफुल्ला कुरमान से हारकर बाहर हो गए। इसके अलावा, पुरुषों के 130 किलोग्राम ग्रीको-रोमन वर्ग में जोगिंदर राठी भी क्वार्टरफाइनल में साउथ कोरिया के मिनसियोक किम से हारने के बाद प्रतियोगिता से बाहर हो गए।

इसके बाद, कोरियाई पहलवान सेमीफाइनल में ईरान के मिर्जाजादेह से हार गया, जिससे भारतीय पहलवान के लिए रेपचेज राउंड में पहुंचने की उम्मीद भी खत्म हो गई। मंगलवार को पांच अन्य भारतीय साहिल (60 किलोग्राम), सचिन सहरावत (67 किलोग्राम), अनिल (72 किलोग्राम), प्रिंस (82 किलोग्राम) और नितेश (97 किलोग्राम) एक्शन में होंगे।

--आईएएनएस

आरएसजी