Aapka Rajasthan

एशियन रेसलिंग चैंपियनशिप: भारत ने आखिरी दिन 2 सिल्वर और 1 ब्रॉन्ज जीता, कुल 17 मेडल के साथ अभियान समाप्त

नई दिल्ली, 12 अप्रैल (आईएएनएस)। एशियन रेसलिंग चैंपियनशिप 2026 में रविवार को भारत ने 2 सिल्वर और 1 ब्रॉन्ज मेडल के साथ अपना अभियान समाप्त किया। किर्गिस्तान के बिश्केक में आयोजित इस चैंपियनशिप में भारत के कुल मेडल की संख्या 17 हो गई, जिसमें 2 गोल्ड शामिल हैं।
 
एशियन रेसलिंग चैंपियनशिप 2026 में भारत 2 गोल्ड, 6 सिल्वर और 9 ब्रॉन्ज मेडल के साथ एशियाई महाशक्ति ईरान के बाद दूसरे स्थान पर रहा है।

भारतीय फ्रीस्टाइल पहलवानों ने 2 गोल्ड, 3 सिल्वर और 2 ब्रॉन्ज मेडल जीते, जबकि महिला पहलवानों ने 1 सिल्वर और 4 ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किए।

एशियन रेसलिंग चैंपियनशिप के आखिरी दिन, भारत के दो पहलवान गोल्ड मेडल के लिए हुए मुकाबलों में उतरे, लेकिन दोनों ही खिलाड़ी अपने-अपने प्रतिद्वंद्वियों को हरा नहीं पाए।

61 किलोग्राम फ्रीस्टाइल के फाइनल में, अमन को नॉर्थ कोरिया के क्वांग म्योंग किम के हाथों हार का सामना करना पड़ा। यह एक हाई-स्कोरिंग फाइनल था, जो 13-10 से कोरियाई पहलवान के पक्ष में समाप्त हुआ। अमन, जो 57 किलोग्राम भार वर्ग में पेरिस ओलंपिक के ब्रॉन्ज मेडलिस्ट हैं, बिश्केक में एक उच्च भार वर्ग में खेल रहे थे।

इसके बाद, पुरुषों के 86 किलोग्राम फ्रीस्टाइल फाइनल में मुकुल दहिया को ईरान के कामरान जी घासेमपौर के हाथों 0-7 से हार का सामना करना पड़ा। इसके साथ ही भारत के सिल्वर मेडल की संख्या बढ़कर 6 हो गई। फिर दिनेश ने पुरुषों के 125 किलोग्राम फ्रीस्टाइल मुकाबले में किर्गिस्तान के अर्सलानबेक तुरदुबेकोव पर 12-1 से शानदार जीत दर्ज करते हुए ब्रॉन्ज मेडल के साथ भारत के अभियान का समापन किया।

टीम रैंकिंग में ईरान 178 अंकों के साथ शीर्ष पर रहा, जबकि भारत 162 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर रहा और जापान 127 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रहा।

--आईएएनएस

आरएसजी