Aapka Rajasthan

एशियन पैरा गेम्स: प्रणव देसाई ने मेंस 100 मीटर टी64 इवेंट में देश के लिए जीता ब्रॉन्ज मेडल

नागोया, 21 अक्टूबर (आईएएनएस)। एशियन पैरा गेम्स 2026 में बुधवार को प्रणव देसाई ने पुरुषों की 100 मीटर टी64 स्पर्धा में 11.96 सेकंड के समय के साथ ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया। एशियन पैरा गेम्स 2022 में प्रणव 11.91 सेकंड के समय के साथ चौथे स्थान पर रहे थे। 0.05 सेकंड के समय के अंतर के बावजूद प्रणव देसाई ने अपनी रैंकिंग में एक स्थान का सुधार किया है।
 
टी64 खेल वर्ग उन एथलीट्स के लिए होता है जिनके निचले अंग (लोअर लिम्ब) प्रभावित होते हैं और जो कृत्रिम अंग (प्रोस्थेसिस) के सहारे प्रतिस्पर्धा करते हैं। इसमें अंग की कमी (लिंब डिफिशिएंसी) या दोनों पैरों की लंबाई में अंतर वाले खिलाड़ी शामिल होते हैं।

महाराष्ट्र के ठाणे के रहने वाले प्रणव जन्म से ही घुटने के नीचे से दाहिना पैर नहीं होने (एम्प्यूटी) की स्थिति से जूझ रहे हैं। वे साल 2017 से पैरा खेलों में हिस्सा ले रहे हैं और टी64 स्प्रिंट स्पर्धाओं (100 मीटर और 200 मीटर) में माहिर हैं। कड़ी मेहनत, अनुशासन और दृढ़ संकल्प के दम पर, प्रणव लगातार अपनी सीमाओं को पार करते हुए गर्व के साथ भारत का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं।

इससे पहले, एशियन पैरा गेम्स की पैरा एथलेटिक्स स्पर्धा में भारत ने एक और यादगार प्रदर्शन किया। पुरुषों की 100 मीटर टी47 स्पर्धा में दिलीप गावित महादु (टी46 श्रेणी) ने गोल्ड मेडल जीता, जबकि मोहम्मद बासिल मोर्सिंगनाकाथी ने सिल्वर हासिल किया।

गावित महादु (टी46 श्रेणी) ने 10.69 सेकंड के शानदार समय के साथ गोल्ड मेडल जीता। भारत की इस सफलता में बासिल (टी47 श्रेणी) ने 10.72 सेकंड के समय के साथ सिल्वर मेडल हासिल किया और इस स्पर्धा में एक नया 'गेम्स रिकॉर्ड' भी बनाया।

इन दोनों खिलाड़ियों ने कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के अपने प्रदर्शन को दोहराया, जहां दिलीप गावित ने पुरुषों की 100 मीटर टी47 स्पर्धा में 'गेम्स रिकॉर्ड' के साथ गोल्ड मेडल जीता था, जबकि बासिल मोर्सिंगनाकाथी ने रजत पदक हासिल करके भारत का दबदबा कायम किया था।

--आईएएनएस

आरएसजी