Aapka Rajasthan

एशियन गेम्स में हमारी कोशिश पदक जीतने की होगी: हरमीत देसाई

सूरत, 23 अगस्त (आईएएनएस)। भारत के स्टार टेबल टेनिस खिलाड़ी और अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित ओलंपियन हरमीत देसाई एशियन गेम्स की तैयारी कर रहे हैं। एशियन गेम्स के लिए भारतीय टीम की तैयारी पर उन्होंने कहा कि हमारी कोशिश सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए पदक जीतने की होगी।
 

सूरत, 23 अगस्त (आईएएनएस)। भारत के स्टार टेबल टेनिस खिलाड़ी और अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित ओलंपियन हरमीत देसाई एशियन गेम्स की तैयारी कर रहे हैं। एशियन गेम्स के लिए भारतीय टीम की तैयारी पर उन्होंने कहा कि हमारी कोशिश सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए पदक जीतने की होगी।

हरमीत देसाई ने आईएएनएस के साथ खास बातचीत में आगामी एशियन गेम्स, अंतर्राष्ट्रीय रैंकिंग के दबाव और भारतीय टेबल टेनिस में आए बदलावों और एशियन गेम्स के लिए भारतीय पुरुष टीम की तैयारियों पर अपनी राय रखी।

एशियन गेम्स के लिए भारतीय पुरुष टीम की तैयारियों पर हरमीत ने कहा, "टीम में अनुभव और युवा प्रतिभा का शानदार संतुलन है। टीम में उनके साथ मानव ठक्कर, मानुष शाह, जी. साथियान और पायस जैन शामिल हैं। हम पहले भी दुनिया की शीर्ष टीमों को हरा चुके हैं। हमारी कोशिश होगी कि एशियन गेम्स में एक टीम के रूप में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन दें और देश के लिए मेडल लेकर आएं।"

रैंकिंग के दबाव और खेल के बदले प्रारूप पर उन्होंने कहा, "वर्ल्ड रैंकिंग हर सप्ताह अपडेट होती है। इस वजह से खिलाड़ियों को साल में लगभग 18 से 20 अंतर्राष्ट्रीय टूर्नामेंट्स (जैसे कंटेंडर, फीडर और स्मैश) खेलने पड़ते हैं। इसी निरंतरता का नतीजा है कि भारतीय खिलाड़ी अब वर्ल्ड रैंकिंग में शीर्ष पायदानों पर पहुंच रहे हैं।"

हरमीत ने कहा, "लॉस एंजिल्स 2028 ओलंपिक के नया 'मिक्स्ड टीम' फॉर्मेट भारत के लिए पदक जीतने का बड़ा मौका है। गुजरात में प्रस्तावित 2030 कॉमनवेल्थ गेम्स राज्य और देश के खेल के इकोसिस्टम पूरी तरह बदल देगा।"

उन्होंने अहमदाबाद के नारणपुरा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स जैसी विश्वस्तरीय सुविधाओं की सराहना करते हुए कहा कि इससे युवाओं में खेलों के प्रति उत्साह और प्रतिस्पर्धा दोनों बढ़ेगी।

--आईएएनएस

पीएके