Aapka Rajasthan

अशोक चौधरी ने सहायक प्राध्यापक पद से इस्तीफा देकर अपनी गलती मानी : तेजस्वी यादव

पटना, 28 नवंबर (आईएएनएस)। बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने मंत्री अशोक चौधरी के ए एन कॉलेज के सहायक प्राध्यापक पद से इस्तीफा दिए जाने पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि उन्हें लगता है कि अशोक चौधरी ने अपनी गलती स्वीकार की है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि वरना ये लोग इस्तीफा देने वालों में से नहीं हैं। ये लोग तो बिना चुनाव जीते भी एक-एक साल तक मंत्री बने रहे थे।
 
तेजस्वी यादव ने शनिवार को पत्रकारों से बातचीत के दौरान अशोक चौधरी के इस्तीफे को लेकर कहा कि मुझे लगता है कि अपनी गलती उन्होंने मान ली, इसलिए इस्तीफा दिया। उन्होंने सत्ता पक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि ये लोग इस्तीफा देने वाले कहां हैं? बिना चुनाव जीते हुए भी ये लोग एक-एक साल तक मंत्री रह चुके हैं।

वहीं, केंद्रीय मंत्रिमंडल द्वारा महिला आरक्षण संशोधन विधेयक को मंजूरी दिए जाने के सवाल पर तेजस्वी यादव ने कहा कि इस मुद्दे पर उनकी पार्टी का रुख पहले से ही स्पष्ट है। उन्होंने कहा कि पत्रकारों को इस विषय पर उनका पुराना रुख अच्छी तरह मालूम है। उन्होंने एक दिन पहले भी इस मुद्दे पर अपनी बात रखी थी। तेजस्वी यादव ने कहा कि महिला आरक्षण के मुद्दे पर उनका रुख पहले से स्पष्ट और पुराना है। हालांकि, उन्होंने इस प्रक्रिया को लेकर सरकार के तरीके पर सवाल उठाया।

उन्होंने कहा कि सरकार की ओर से सभी राजनीतिक दलों को बुलाकर इस विषय पर विमर्श किया जाता तो ज्यादा बेहतर होता। नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि ऐसे महत्वपूर्ण विधायी विषयों पर सभी दलों के साथ चर्चा और परामर्श होना चाहिए। इससे अलग-अलग राजनीतिक दलों को अपनी राय रखने का अवसर मिलता और व्यापक सहमति बनाने की दिशा में भी पहल हो सकती थी।

उल्लेखनीय है कि केंद्रीय मंत्रिमंडल ने महिला आरक्षण संशोधन विधेयक को मंजूरी दी है। इस विधेयक को लेकर राजनीतिक हलकों में चर्चा तेज है। तेजस्वी यादव ने इस मुद्दे पर अपनी पार्टी के पुराने रुख को दोहराते हुए सरकार से सभी दलों को विश्वास में लेकर आगे बढ़ने की अपेक्षा जताई।

--आईएएनएस

एमएनपी/पीएम