Aapka Rajasthan

असम में कांग्रेस की सबसे बड़ी हार तय, राहुल का घोषणापत्र झूठ का पुलिंदा: गौरव वल्लभ

नई दिल्ली, 2 अप्रैल (आईएएनएस)। असम विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी की ओर से कांग्रेस का घोषणापत्र जारी किए जाने के बाद भाजपा की ओर से तीखी प्रतिक्रिया सामने आई है। भाजपा नेता गौरव वल्लभ ने कांग्रेस और उसके नेतृत्व पर हमला बोलते हुए यह दावा किया कि कांग्रेस असम में अपनी सबसे बड़ी हार की ओर बढ़ रही है।
 
समाचार एजेंसी आईएएनएस से खास बातचीत में गुरुवार को गौरव वल्लभ ने कहा कि राहुल गांधी को किसी घोषणापत्र की आवश्यकता ही नहीं है, क्योंकि कांग्रेस पार्टी असम में अपनी सबसे बड़ी हार की ओर बढ़ रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस का पूरा राजनीतिक ढांचा परिवारवाद और वंशवाद पर आधारित है और यही उसकी सबसे बड़ी कमजोरी बन चुका है।

कांग्रेस के असम नेतृत्व पर निशाना साधते हुए भाजपा नेता ने गौरव गोगोई का नाम लिया। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी और गौरव गोगोई के बीच केवल भाषा का अंतर है, क्योंकि गोगोई असमिया भाषा जानते हैं जबकि राहुल गांधी नहीं। इसके अलावा, उनकी पृष्ठभूमि और विचारधारा एक जैसी है और दोनों ही परिवारवाद की राजनीति के प्रतीक हैं। इन नेताओं का व्यक्तिगत राजनीतिक सामर्थ्य 'शून्य बटा सन्नाटा' है और विकास को लेकर उनके पास कोई ठोस सोच या विजन नहीं है। उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस का घोषणापत्र महज 'झूठ का पुलिंदा' है, जिसमें न तो कोई स्पष्ट मंशा दिखती है और न ही असम के विकास के लिए ठोस योजनाएं।

उन्होंने आगे कहा कि असम की जनता कांग्रेस के इन दावों को स्वीकार नहीं करेगी और आने वाले चुनाव में पार्टी को करारी हार का सामना करना पड़ेगा।

उल्लेखनीय है कि असम विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। तमाम राजनीतिक दल चुनावी मुद्दों को धार दे रहे हैं, वैचारिक और क्षेत्रीय मुद्दों पर अपने विरोधियों को निशाना बना रहे हैं। साथ ही, अपनी पार्टी और उम्मीदवार के पक्ष में माहौल बना रहे हैं।

इससे पहले, बुधवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने यह दावा किया कि भाजपा आगामी चुनाव में मजबूत जनादेश हासिल करने को लेकर आश्वस्त है। उन्होंने इसके लिए पार्टी के विकास एजेंडे और जमीनी स्तर के वोटरों के साथ उसके जुड़ाव का हवाला दिया।

--आईएएनएस

पीएसके