Aapka Rajasthan

केजरीवाल बहुत बड़े तानाशाह, सामाजिक न्याय नहीं मानते: राजेंद्र पाल गौतम

नई दिल्ली, 4 अप्रैल (आईएएनएस)। राज्यसभा सांसद एवं आम आदमी पार्टी (आप) के नेता राघव चड्ढा को सदन में उपनेता पद से हटाए जाने को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज है। इस बीच शनिवार को पूर्व 'आप' मंत्री राजेंद्र पाल गौतम ने पार्टी पर निशाना साधा।
 
केजरीवाल बहुत बड़े तानाशाह, सामाजिक न्याय नहीं मानते: राजेंद्र पाल गौतम

नई दिल्ली, 4 अप्रैल (आईएएनएस)। राज्यसभा सांसद एवं आम आदमी पार्टी (आप) के नेता राघव चड्ढा को सदन में उपनेता पद से हटाए जाने को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज है। इस बीच शनिवार को पूर्व 'आप' मंत्री राजेंद्र पाल गौतम ने पार्टी पर निशाना साधा।

'आप' नेता राजेंद्र पाल गौतम ने समाचार एजेंसी आईएएनएस से बात करते हुए कहा, "पार्टी खत्म हो चुकी है। पार्टी में कई तरह के झगड़े हैं। अरविंद केजरीवाल बहुत बड़े तानाशाह हैं। वह सामाजिक न्याय को मानते नहीं है। उन्हें देश के गरीबों, पिछड़ों, अल्पसंख्यकों से कुछ लेना देना नहीं है, सिवाय वोट के। केजरीवाल उन्हें केवल वोट बैंक मानते हैं। पार्टी में किसी की हिम्मत नहीं है कि केजरीवाल के सामने कुछ बोल दे।"

उन्होंने कहा, "मैं अकेला व्यक्ति था, जो केजरीवाल के सामने सामाजिक न्याय की बात करता था। उन्हें कहा करता था कि हमारे अपने एजुकेशनल इंस्टीट्यूशनल के अंदर लाखों में फीस है। दलित, आदिवासी और गरीब बच्चे बीच में पढ़ाई छोड़ दे रहे हैं। इतने बड़े बजट में से उनके लिए 150 करोड़ रुपए दे दीजिए, लेकिन केजरीवाल ने नहीं दिया।"

राजेंद्र पाल गौतम ने कहा, "मैंने कहा, हमारी सरकार दलित, मुस्लिम वोट से बनी है। ऐसे में जब राज्यसभा में प्रतिनिधित्व देने का मौका है तो उन्हें भी प्रतिनिधित्व दें, लेकिन उन्होंने नहीं सुना। ऐसे में पार्टी के अंदर कोई भी केजरीवाल को इस दृष्टि से नहीं देखता है कि वह उनसे अपना काम करवा पाएंगे या सामाजिक न्याय के बारे में उनसे बोल पाएंगे। मैं अकेला बोलता था तो उन्हें चुभने लगा।"

उन्होंने आगे कहा, "जहां तक राघव चड्ढा की बात है, वह कंप्रोमाइज्ड हैं, जैसे दिल्ली महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष स्वाति मालीवाल थी। ऐसे में पार्टी का खत्म हो जाना तय है, उसे कोई बचा नहीं पाएगा। भाजपा केजरीवाल और उनकी पार्टी को जानबूझकर जिंदा रखी हुई है, क्योंकि केजरीवाल खुद कंप्रोमाइज्ड हो चुके हैं। आज के तारीख में आम आदमी पार्टी (आप) भाजपा की बी टीम है।"

उन्होंने तंज कसते हुए कहा, "राघव चड्ढा आधिकारिक तौर पर नहीं, लेकिन भाजपा में शामिल हो चुके हैं, जैसे की स्वाति मालीवाल ने किया है। वे दोनों नेता बस अपनी सदस्यता बचाने के लिए मजबूरी में 'आप' के अंदर हैं। ऐसे और भी बहुत से नेता हो सकते हैं।"

--आईएएनएस

एससीएच/डीकेपी