Aapka Rajasthan

अरुणाचल प्रदेश एसएसबी भर्ती 2026: 217 पदों पर वैकेंसी का नोटिफिकेशन जारी, 21 अक्टूबर से शुरू होगी आवेदन प्रक्रिया

ईटानगर, 10 अक्टूबर (आईएएनएस)। अरुणाचल प्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड (एपीएसएसबी), ईटानगर ने अलग-अलग विभागों में ऑक्सिलरी नर्स मिडवाइफ सहित विभिन्न 217 पदों पर योग्य और इच्छुक उम्मीदवारों की नियुक्ति के लिए एक आधिकारिक अधिसूचना जारी करके रिक्तियों की घोषणा की है।
 

ईटानगर, 10 अक्टूबर (आईएएनएस)। अरुणाचल प्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड (एपीएसएसबी), ईटानगर ने अलग-अलग विभागों में ऑक्सिलरी नर्स मिडवाइफ सहित विभिन्न 217 पदों पर योग्य और इच्छुक उम्मीदवारों की नियुक्ति के लिए एक आधिकारिक अधिसूचना जारी करके रिक्तियों की घोषणा की है।

एपीएसएसबी की ओर से जारी 217 रिक्तियों में ऑक्सिलरी नर्स मिडवाइफ (एएनएम) - (स्वास्थ्य सेवाएं) के 61, लैबोरेटरी टेक्नीशियन (स्वास्थ्य सेवाएं) के 7, फार्मासिस्ट (एलोपैथी) - (स्वास्थ्य सेवाएं) का 1, ईसीजी टेक्नीशियन (स्वास्थ्य सेवाएं) के 11, डेंटल टेक्नीशियन (स्वास्थ्य सेवाएं) के 23, हेल्थ असिस्टेंट जूनियर (स्वास्थ्य सेवाएं) के 16, हेड कांस्टेबल ड्राइवर (फायर और इमरजेंसी सेवाएं) के 18, ड्राइवर (एलएमवी) - (डीसी पश्चिम कामेंग का 1, परिवहन के 2, ग्रामीण कार्य का 1, डीसी ऊपरी सुबनसिरी का 1, निदेशालय सैनिक कल्याण-सह-राज्य सैनिक तख्ता का 1, नागरिक उड्डयन के 2, अर्थशास्त्र और सांख्यिकी का 1 और खाद्य और नागरिक आपूर्ति के 5) के 14, ड्राइवर (एनएमवी) - (फायर और इमरजेंसी सेवाएं के 8 और उच्च और तकनीकी शिक्षा का 1) के 9, कांस्टेबल (एमटी) ड्राइवर (आईआरबीएन) - पीएचक्यू के 31, कांस्टेबल (एमटी) ड्राइवर (सिविल पुलिस) - पीएचक्यू के 24, फील्ड पब्लिसिटी असिस्टेंट (सूचना और जनसंपर्क) का 1 और पब्लिसिटी असिस्टेंट (सूचना और जनसंपर्क) का 1 पद शामिल है।

इन सभी पोस्ट के लिए ऑनलाइन माध्यम से आवेदन प्रक्रिया 21 अक्टूबर के दोपहर 3 बजे से शुरू हो जाएगी और अप्लाई करने की अंतिम तिथि 5 नवंबर तक तय की गई है। ऐसे में जो पात्र और इच्छुक उम्मीदवार इन पदों पर नियुक्त होने के लिए एप्लीकेशन फॉर्म भरना चाहते हैं, वे अरुणाचल प्रदेश एसएसबी की आधिकारिक वेबसाइट पर आवेदन लिंक सक्रिय होने के बाद से तय अंतिम तिथि की शाम 5 बजे तक या उससे पहले अपनी रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया सफलतापूर्वक पूरी कर सकते हैं।

आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड/संस्थान/विश्वविद्यालय से पद से संबंधित विषय और विभाग के अनुसार 10वीं/12वीं के साथ दो वर्ष का एएनएम कोर्स सर्टिफिकेट, मेडिकल लेबोरेटरी टेक्नोलॉजी में डिप्लोमा (डीएमएलटी), डीफार्म और अरुणाचल प्रदेश फार्मेसी काउंसिल या इंडियन फार्मेसी काउंसिल में रजिस्ट्रेशन, ईसीजी टेक्नोलॉजी में डिप्लोमा, डेंटल मैकेनिक/टेक्नीशियन में डिप्लोमा, दो वर्ष का हेल्थ असिस्टेंट ट्रेनिंग कोर्स, टीवी-रेडियो या साउंड सिस्टम में डिप्लोमा या इलेक्ट्रिकल या इलेक्ट्रॉनिक्स में डिप्लोमा, आदि योग्यता होनी चाहिए।

आवेदकों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु पद के अनुसार 22 से 35 वर्ष के बीच तय की गई है, जिसकी गणना आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि यानी 5 नवंबर 2026 के आधार पर की जाएगी। वहीं, आरक्षित श्रेणी से आने वाले अभ्यर्थियों को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

योग्य अभ्यर्थियों का चयन ऑब्जेक्टिव लिखित परीक्षा, फिजिकल स्टैंडर्ड टेस्ट और फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट, ड्राइविंग टेस्ट, कॉम्पिटेंसी टेस्ट, मेडिकल फिटनेस टेस्ट और दस्तावेज सत्यापन के आधार पर किया जाएगा, जिसके बाद चयनित कैंडिडेट्स की सैलरी पद के अनुसार 18,000 से 92,300 रुपए के बीच प्रतिमाह होगी। इसके अलावा अन्य लाभ और भत्ते भी दिए जाएंगे।

आवेदन पत्र भरते समय उम्मीदवारों को निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करना होगा, जो 150 रुपए तय किया गया है, हालांकि दिव्यांग व्यक्तियों और बेंचमार्क दिव्यांगता वाले व्यक्तियों को रजिस्ट्रेशन फीस में छूट दी गई है।

लिखित परीक्षा की संभावित तारीख 29 नवंबर 2026 है। पीईटी/पीएसटी की संभावित तारीख 19 जनवरी 2027 से ड्राइविंग टेस्ट की संभावित तारीख 28 जनवरी 2027 से और क्षमता परीक्षा की संभावित तारीख 28 जनवरी 2027 है।

--आईएएनएस

डीके/वीसी