Aapka Rajasthan

'आरा और नालंदा की घटनाएं दुर्भाग्यपूर्ण, कड़ी कार्रवाई की जाएगी', मंत्री रामकृपाल यादव की प्रतिक्रिया

पटना, 16 अक्टूबर (आईएएनएस)। पेट्रोल और डीजल पर केंद्र सरकार की ओर से निर्यात पर टैक्स बढ़ाने, आरा में एक रिटायर्ड कस्टम ऑफिसर और नालंदा में एक एक्साइज कांस्टेबल की हत्या और वैशाली में नाव दुर्घटना में 13 बच्चों की मौत के बाद बिहार की कानून-व्यवस्था की स्थिति पर बिहार सरकार में मंत्री रामकृपाल यादव की प्रतिक्रिया सामने आई है।
 

पटना, 16 अक्टूबर (आईएएनएस)। पेट्रोल और डीजल पर केंद्र सरकार की ओर से निर्यात पर टैक्स बढ़ाने, आरा में एक रिटायर्ड कस्टम ऑफिसर और नालंदा में एक एक्साइज कांस्टेबल की हत्या और वैशाली में नाव दुर्घटना में 13 बच्चों की मौत के बाद बिहार की कानून-व्यवस्था की स्थिति पर बिहार सरकार में मंत्री रामकृपाल यादव की प्रतिक्रिया सामने आई है।

आईएएनएस से बातचीत करते हुए कस्टम विभाग के पूर्व अधिकारी हत्याकांड को लेकर रामकृपाल यादव ने कहा, "आरा की घटना चिंता का विषय है। सरकार अपराधियों को पकड़ेगी और सख्त कार्रवाई की जाएगी।"

नालंदा में शराब तस्करों की फायरिंग में सिपाही की मौत पर उन्होंने कहा, "नालंदा में यह दुर्भाग्यपूर्ण घटना हुई है। शराब तस्करों की फायरिंग में सिपाही की हत्या भी दुर्भाग्यपूर्ण है। इस मामले में भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी।"

राघोपुर नाव हादसे को लेकर रामकृपाल यादव ने कहा, "राघोपुर की घटना दुर्भाग्यपूर्ण है, इससे सभी दुखी हैं। मुख्यमंत्री की ओर से मुझे और अन्य को पीड़ित परिवारों से मिलने के लिए घटना स्थल पर भेजा गया था। हम लोग पीड़ित परिजनों से मिलकर आए हैं। राहत सामग्री दी गई है, और उनको केंद्र सरकार और राज्य सरकार की ओर से मुआवजा भी दिया गया है।"

सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर रामकृपाल यादव ने कहा, "सुप्रीम कोर्ट की ओर से उचित फैसला किया गया है। धर्म बदलकर कैसे आरक्षण का लाभ लिया जा सकता है? सुप्रीम कोर्ट के आदेश का हम स्वागत करते हैं।"

सीईसी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन में शामिल अभिनेता इमरान खान को भारत छोड़ने का नोटिस दिए जाने पर रामकृपाल यादव ने कहा, "अभिनेता इमरान खान विदेशी नागरिक हैं, जिसकी वजह से उनका संवैधानिक अधिकार खत्म है। विदेशी नागरिक होकर वे यहां अव्यवस्था फैलाएंगे? हिंदुस्तान में अशांति के लिए वीजा नहीं मिला होगा। ऐसे में इमरान खान के खिलाफ सरकार का कदम ठीक है।"

अभिजीत दिपके की ओर से गिरफ्तारी की आशंका को लेकर रामकृपाल यादव ने कहा, "उन्होंने ठीक ही कहा है, अगर गैरकानूनी काम, हिंसा और अराजकता के मकसद से प्रदर्शन करने जा रहे हैं तो सरकार रोकेगी। किसी भी व्यक्ति को आंदोलन करने का पूरा अधिकार है। लेकिन अधिकारों का गलत प्रयोग नहीं किया जा सकता है।"

निर्यात टैक्स को लेकर रामकृपाल यादव ने कहा, "सरकार की ओर से अच्छा कदम उठाया गया है। इसे दुर्गा पूजा या दीपावली का तोहफा समझा जा सकता है। मेरा मानना है कि इससे शेयर बाजार में भी तेजी आई है और 2.11 प्रतिशत शेयर बाजार में बढ़ोतरी हुई है।"

--आईएएनएस

एसडी/एबीएम