Aapka Rajasthan

एपीएससी जॉब अपडेट : होम गार्ड के पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, 7 जून से पहले करें अप्‍लाई

दिसपुर, 31 मई (आईएएनएस)। असम लोक सेवा आयोग (एपीएससी) ने असम गृह एवं राजनीतिक विभाग के अंतर्गत गृह रक्षक सेवा में प्रथम श्रेणी (जूनियर ग्रेड) के होम गोर्ड (गृह रक्षक) के कुल 22 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं, जिनके लिए अप्लाई करने की आखिरी तिथि 7 जून तय की गई है।
 
एपीएससी जॉब अपडेट : होम गार्ड के पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, 7 जून से पहले करें अप्‍लाई

दिसपुर, 31 मई (आईएएनएस)। असम लोक सेवा आयोग (एपीएससी) ने असम गृह एवं राजनीतिक विभाग के अंतर्गत गृह रक्षक सेवा में प्रथम श्रेणी (जूनियर ग्रेड) के होम गोर्ड (गृह रक्षक) के कुल 22 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं, जिनके लिए अप्‍लाई करने की आखिरी तिथि 7 जून तय की गई है।

एपीएससी की ओर से जारी पदों के लिए ऑनलाइन माध्यम से आवेदन प्रक्रिया 8 मई से शुरू हो चुकी है। ऐसे में जो उम्मीदवार एप्लीकेशन फॉर्म भरना चाहते हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट पर लिंक सक्रिय होने के बाद से तय लास्ट डेट तक या उससे पहले अपना रजिस्ट्रेशन फॉर्म जमा कर सकते हैं। वहीं, आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 9 जून तय की गई है।

आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए। इसी के साथ कैंडिडेट्स के पास अन्य निर्धारित पात्रता और कौशल का होना भी अनिवार्य है। उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 38 वर्ष तय की गई है, जिसकी गणना 1 जनवरी के आधार पर की जाएगी। वहीं, आरक्षित श्रेणी से आने वाले कैंडिडेट्स को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

योग्य अभ्यर्थियों का चयन लिखित परीक्षा, शारीरिक मानक/शारीरिक दक्षता परीक्षण (पीईटी), चिकित्सा मानक परीक्षण, इंटरव्यू/व्यक्तित्व परीक्षण, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और अंतिम मेरिट सूची के आधार पर किया जाएगा, जिसके बाद चयनित कैंडिडेट्स की सैलरी 22,000 से 97,000 रुपए के बीच प्रति माह होगी। इसी के साथ कैंडिडेट्स को 11,800 रुपए ग्रेड पे और अन्य लाभ व भत्ते भी दिए जाएंगे।

एप्लीकेशन फॉर्म भरते समय उम्मीदवारों को अपने वर्ग अनुसार निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करना होगा, जो जनरल के लिए 297.20, ओबीसी/एमओबीसी के लिए 197.20, और एससी/एसटी/बीपीएल/पीडब्ल्यूबीडी के लिए 47.20 रुपए तय किया गया है।

ऑनलाइन आवेदन करने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले एपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। होमपेज पर जाने के बाद संबंधित पद के लिए दिए गए सक्रिय आवेदन लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद रजिस्ट्रेशन कर लॉगिन करें। फिर फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारियों को दर्ज करें। मांगे गए सभी डॉक्यूमेंट्स को सही साइज में अपलोड करें। इसके बाद रजिस्ट्रेशन फीस का भुगतान कर फॉर्म को सबमिट कर दें। लास्ट में आवेदन पत्र की एक कॉपी का प्रिंट आउट भविष्य के संदर्भ के लिए सुरक्षित निकाल कर रख लें।

--आईएएनएस

एएसएच/डीकेपी