Aapka Rajasthan

एपीपीएससी भर्ती अलर्ट: ट्रेंड ग्रेजुएट टीचर के 389 पदों के लिए जल्दी भरें फॉर्म, 27 अप्रैल अंतिम तिथि

ईटानगर, 24 अप्रैल (आईएएनएस)। अरुणाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग (एपीपीएससी) ने ट्रेंड ग्रेजुएट टीचर (प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक-टीजीटी) के कुल 389 पदों पर भर्ती के लिए योग्य और इच्छुक उम्मीदवारों से आवेदन मांगे हैं।
 
एपीपीएससी भर्ती अलर्ट: ट्रेंड ग्रेजुएट टीचर के 389 पदों के लिए जल्दी भरें फॉर्म,  27 अप्रैल अंतिम तिथि

ईटानगर, 24 अप्रैल (आईएएनएस)। अरुणाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग (एपीपीएससी) ने ट्रेंड ग्रेजुएट टीचर (प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक-टीजीटी) के कुल 389 पदों पर भर्ती के लिए योग्य और इच्छुक उम्मीदवारों से आवेदन मांगे हैं।

एपीपीएससी ने ट्रेंड ग्रेजुएट टीचर (टीजीटी) के जिन 389 पदों वैकेंसी जारी की है, उनमें टीजीटी (अंग्रेजी) के 36, टीजीटी (हिंदी) के 38, टीजीटी (राजनीति विज्ञान) के 28, टीजीटी (भूगोल) के 29, टीजीटी (अर्थशास्त्र) के 25, टीजीटी (इतिहास) के 21, टीजीटी (मैथर्नेटिक्स) के 35, टीजीटी (भौतिकी) के 73, टीजीटी (रसायन विज्ञान) के 47, टीजीटी (जीव विज्ञान) के 28, टीजीटी (बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन) के 6, टीजीटी (अकाउंटेंसी) के 6, टीजीटी (कृषि) के 10, और टीजीटी (बागवानी) के 7 पद शामिल हैं।

इन पदों के लिए ऑनलाइन माध्यम से आवेदन प्रक्रिया 26 मार्च से शुरू हो गई थी और अप्लाई करने की अंतिम तिथि 27 अप्रैल है। ऐसे में जो उम्मीदवार आवेदन करना चाहते हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर तय लास्ट डेट के दोपहर 1 बजे तक अपना रजिस्ट्रेशन फॉर्म जमा कर सकते हैं।

आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से किसी भी स्ट्रीम में न्यूनतम द्वितीय श्रेणी ग्रेजुएशन डिग्री होनी चाहिए। उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 35 वर्ष तय की गई है, जिसकी गणना 27 अप्रैल के आधार पर की जाएगी। आरक्षित श्रेणी से आने वाले कैंडिडेट्स को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

योग्य उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा, मौखिक परीक्षा एवं कक्षा शिक्षण और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के आधार पर किया जाएगा, जिसके बाद चयनित कैंडिडेट्स की सैलरी 44,900 से 1,42,400 रुपए के बीच प्रतिमाह होगी। वहीं, प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक परीक्षा-2026 की लिखित परीक्षा 12 जुलाई को निर्धारित केंद्रों पर आयोजित होने की संभावना है।

एप्लीकेशन फॉर्म भरते समय उम्मीदवारों को अपने वर्ग के अनुसार निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करना होगा, जो एपीएसटी उम्मीदवारों के लिए 150 रुपए और अन्य उम्मीदवारों (सामान्य/यूआर) के लिए 200 रुपए तय किया गया है। वहीं, पीडब्ल्यूबी श्रेणी से आने वाले कैंडिडेट्स को रजिस्ट्रेशन फीस में छूट दी गई है।

ऑनलाइन आवेदन करने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले अरुणाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग (एपीपीएससी) की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। होमपेज पर जाने के बाद संबंधित पद के लिए दिए गए सक्रिय आवेदन लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद रजिस्ट्रेशन कर लॉगिन करें। फिर फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारियों को दर्ज करें। मांगे गए सभी डॉक्यूमेंट्स को सही साइज में अपलोड करें। इसके बाद रजिस्ट्रेशन फीस का भुगतान कर फॉर्म को सबमिट कर दें। लास्ट में आवेदन पत्र की एक कॉपी भविष्य के संदर्भ के लिए सुरक्षित निकाल कर रख लें।

--आईएएनएस

डीके/वीसी