Aapka Rajasthan

'अपना दल' के संस्थापक डॉ. सोनेलाल पटेल की पुण्यतिथि पर सीएम योगी सहित कई नेताओं ने उनको दी श्रद्धांजलि

लखनऊ, 17 अक्टूबर (आईएएनएस)। 'अपना दल' के संस्थापक डॉ. सोनेलाल पटेल की पुण्यतिथि पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित कई नेताओं ने उनको श्रद्धांजलि दी है।
 

लखनऊ, 17 अक्टूबर (आईएएनएस)। 'अपना दल' के संस्थापक डॉ. सोनेलाल पटेल की पुण्यतिथि पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित कई नेताओं ने उनको श्रद्धांजलि दी है।

सीएम योगी की ओर से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर लिखा गया, "सामाजिक न्याय, समानता और वंचित वर्गों की भागीदारी के लिए संघर्षरत रहे अपना दल के संस्थापक डॉ. सोनेलाल पटेल की पुण्यतिथि पर विनम्र श्रद्धांजलि। समाज के अंतिम पायदान तक अधिकार और अवसर की आवाज पहुंचाने का उनका संघर्ष हमेशा याद किया जाएगा।"

बिहार को मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा, "अपना दल के संस्थापक डॉ. सोनेलाल पटेल की पुण्यतिथि पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि। समाज के वंचित और शोषित वर्गों के अधिकारों के लिए उनके संघर्ष और योगदान को सदैव स्मरण किया जाएगा।"

उत्तर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष पंकज चौधरी ने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, "अपना दल के संस्थापक एवं सामाजिक न्याय और किसान हितों के लिए समर्पित डॉ. सोनेलाल पटेल की पुण्यतिथि पर भावपूर्ण श्रद्धांजलि। वंचित एवं शोषित वर्ग के अधिकारों के लिए आपका संघर्ष और योगदान सदैव प्रेरणादायी रहेगा।"

उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव मौर्य की ओर से सोशल मीडिया पर लिखा गया, "अपना दल के संस्थापक डॉ. सोनेलाल पटेल की पुण्यतिथि पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि! उन्होंने जनसेवा और समाज के उत्थान के लिए अपना संपूर्ण जीवन समर्पित किया।"

उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने लिखा, "सामाजिक न्याय और समरसता के प्रखर प्रणेता तथा किसानों, अति पिछड़ों, वंचितों एवं शोषितों के लिए आजीवन संघर्ष करने वाले अपना दल के संस्थापक डॉ. सोनेलाल पटेल की पुण्यतिथि पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि।"

उत्तर प्रदेश सरकार में वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्ना की ओर से सोशल मीडिया पर लिखा गया, "सामाजिक न्याय, समता एवं वंचित वर्ग के हितों व अधिकारों के लिए जीवन-पर्यंत संघर्षरत रहे अपना दल के संस्थापक डॉ. सोनेलाल पटेल जी की पुण्यतिथि पर विनम्र श्रद्धांजलि।"

उत्तर प्रदेश सरकार में औद्योगिक विकास, निर्यात प्रोत्साहन, एनआरआई और निवेश प्रोत्साहन मंत्री नंद गोपाल गुप्ता 'नंदी' ने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, "सामाजिक न्याय के प्रखर स्वर और अपना दल के संस्थापक डॉ. सोनेलाल पटेल जी की पुण्यतिथि पर विनम्र श्रद्धांजलि! पिछड़ों, शोषितों और वंचितों के अधिकारों तथा लोककल्याण के लिए समर्पित उनका संपूर्ण जीवन हम सभी के लिए राष्ट्रसेवा का अमर प्रेरणापुंज है।"

--आईएएनएस

एसडी/