एपेक डिजिटल और कृत्रिम बुद्धिमत्ता मंत्रिस्तरीय बैठक ने छंगतू वक्तव्य को पारित किया
बीजिंग, 24 जुलाई (आईएएनएस)। डिजिटल और कृत्रिम बुद्धिमत्ता पर 2026 एपेक मंत्रिस्तरीय बैठक 23 जुलाई को चीन के छंगतू शहर में आयोजित की गई।
बैठक में 'डिजिटल और कृत्रिम बुद्धिमत्ता पर 2026 एपेक मंत्रिस्तरीय वक्तव्य (छंगतू वक्तव्य)' को सर्वसम्मति से पारित किया गया, जिसमें एशिया-प्रशांत समुदाय में डिजिटल और कृत्रिम बुद्धिमत्ता प्रौद्योगिकियों के अनुप्रयोग को संयुक्त रूप से बढ़ावा देने पर सहमति बनी, साथ ही भविष्य में डिजिटल और कृत्रिम बुद्धिमत्ता के क्षेत्र में सहयोग को गहरा करने के लिए एपेक के लिए एक कार्य ढांचा स्थापित किया गया।
डिजिटल और कृत्रिम बुद्धिमत्ता पर मंत्रिस्तरीय बैठक एपेक ढांचे के अंतर्गत होने वाली महत्वपूर्ण मंत्रिस्तरीय बैठकों में से एक है और एशिया-प्रशांत क्षेत्र में डिजिटल और सूचना एवं संचार के क्षेत्र में आदान-प्रदान और सहयोग को बढ़ावा देने के लिए एक महत्वपूर्ण मंच है।
'डिजिटल और कृत्रिम बुद्धिमत्ता प्रौद्योगिकियां एशिया-प्रशांत समुदाय को सशक्त बना रही हैं' विषय पर आयोजित बैठक में विभिन्न अर्थव्यवस्थाओं को एक साथ लाया गया ताकि विकास में डिजिटल और कृत्रिम बुद्धिमत्ता प्रौद्योगिकियों की भूमिका को मजबूत करने, सार्वभौमिक और सार्थक डिजिटल कनेक्टिविटी को बढ़ावा देने और डिजिटल समावेशन और डिजिटल कौशल संवर्धन का समर्थन करने जैसे विषयों पर चर्चा की जा सके।
(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)
--आईएएनएस
एबीएम/
