Aapka Rajasthan

अनुपम खेर के नक्शेकदम पर चले चेतन भगत, वीडियो बनाकर ट्रेंड में हुए शामिल

मुंबई, 6 अगस्त (आईएएनएस)। मशहूर लेखक चेतन भगत गुरुवार को अभिनेता अनुपम खेर के नक्शेकदम पर चलते नजर आए। '2 स्टेट्स' और 'हाफ गर्लफ्रेंड' जैसी कहानियों से दर्शकों का दिल जीतने वाले लेखक चेतन भगत ने अनुपम खेर की नकल कर खुद को ट्रेंड में शामिल किया है।
 

मुंबई, 6 अगस्त (आईएएनएस)। मशहूर लेखक चेतन भगत गुरुवार को अभिनेता अनुपम खेर के नक्शेकदम पर चलते नजर आए। '2 स्टेट्स' और 'हाफ गर्लफ्रेंड' जैसी कहानियों से दर्शकों का दिल जीतने वाले लेखक चेतन भगत ने अनुपम खेर की नकल कर खुद को ट्रेंड में शामिल किया है।

लेखक चेतन भगत ने इंस्टाग्राम पर वीडियो पोस्ट किया, जिसमें वे अपने दिल्ली आईआईटी के दोस्तों के साथ 'मेरे महबूब कयामत होगी' गाने पर रील बना रहे हैं। इसमें वे और दोस्त ठीक वैसे ही एक्ट कर रहे हैं, जैसे मिस्टर फैजू (कंटेंट क्रिएटर) ने अपने दोस्तों के साथ किया था। हालांकि, इस वीडियो को अभिनेता अनुपम खेर ने भी अपने साथी-कलाकारों बोमन ईरानी, प्रवीण डबास और रणवीर शौरी के साथ बनाया था, जो देखते ही देखते वायरल हो गया था।

अब इस ट्रेंड को फॉलो करते हुए चेतन भगत ने अपने दोस्तों के साथ एक वीडियो बनाया। चेतन भगत ने पोस्ट में लिखा, "हमारे पास अनुपम खेर जैसी एक्टिंग स्किल्स तो नहीं है, लेकिन हम आईआईटी दिल्ली के पुराने दोस्त हैं, जो एक साथ खुद को शर्मिंदा करने को तैयार हैं। कहते हैं कि आप उतने ही बूढ़े हैं, जितना बड़ा ट्रेंड आप खुद को शर्मिंदा करने के लिए बनाते हैं। सारा मजा जेनजी को ही क्यों मिलना चाहिए?"

चेतन का यह वीडियो अनुपम खेर को भी काफी पसंद आया। हालांकि, उन्होंने पोस्ट पर कोई कमेंट नहीं किया। इन दिनों सोशल मीडिया पर 'मेरे महबूब कयामत होगी' ट्रेंड वायरल है। इस ट्रेंड को बुधवार रात को सेलिब्रिटी शेफ रणवीर बरार ने कमीडियन जाकिर खान समेत कई सेलेब्स के साथ फॉलो किया था।

गौरतलब है कि यह ट्रेंड फिर से सुर्खियों में आ रहा है। इसकी शुरुआत कोरोना काल के दौरान कंटेंट क्रिएटर मिस्टर फैजू उर्फ फैजल शेख ने अपने दोस्तों के साथ की थी। उन्होंने अपने दोस्तों के साथ रील बनाई थी, जिसके बाद रील उन दिनों काफी चर्चा में रही थी।

यह रील इतनी वायरल हुई थी कि देखते ही देखते मिस्टर फैजू स्टार बन गए। कोरोना के दौरान इस म्यूजिक पर कई लोगों ने रील बनाई और अब पिछले दिनों ये रील तब फिर चर्चा में आ गई, जब सीजेपी प्रोटेस्ट के दौरान कुछ इंफ्लूएंसर्स ने फिर इस पर रील बनाई और ये वायरल हो गया।

--आईएएनएस

एनएस/एबीएम