Aapka Rajasthan

अनुच्छेद 370 हटने के बाद जम्मू-कश्मीर का सर्वांगीण विकास हुआ: नरेश बंसल

नई दिल्ली, 5 अगस्त (आईएएनएस)। भाजपा सांसद नरेश बंसल ने जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाए जाने के बाद हुए बदलावों, अमृतसर में आईएसआई समर्थित आतंकी मॉड्यूल के भंडाफोड़, छात्रों के प्रदर्शन और अयोध्या राम मंदिर में चढ़ावे चोरी विवाद पर अपनी बात रखी।
 

नई दिल्ली, 5 अगस्त (आईएएनएस)। भाजपा सांसद नरेश बंसल ने जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाए जाने के बाद हुए बदलावों, अमृतसर में आईएसआई समर्थित आतंकी मॉड्यूल के भंडाफोड़, छात्रों के प्रदर्शन और अयोध्या राम मंदिर में चढ़ावे चोरी विवाद पर अपनी बात रखी।

नरेश बंसल ने जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटने के बाद विकास का जिक्र करते हुए कहा, "आर्टिकल 370 हटने के बाद जम्मू-कश्मीर में बहुत कुछ बदला है। आज वहां पर 2 लाख करोड़ रुपए के प्रोजेक्ट चल रहे हैं। दो-दो एम्स हो गए हैं। लोगों को रोजगार मिल रहा है और बेरोजगारी कम हो गई है।"

उन्होंने कहा, "घाटी के युवा अब खेल और अन्य क्षेत्रों में आगे बढ़ रहे हैं। खेल में वहां के युवा भाग ले रहे हैं और अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। अखिल भारतीय स्तर पर रोजगार मिल रहा है। ऐसे में जम्मू-कश्मीर से 370 हटाने के बाद सर्वांगीण विकास हो रहा है। आतंकवाद जैसी यदा-कदा कुछ घटना होती है, यह दिखाई नहीं देती। सभी विकास की धार में जुड़ रहे हैं।"

अमृतसर पुलिस द्वारा आईएसआई समर्थित दो आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़ और नौ आरोपियों की गिरफ्तारी पर बंसल ने केंद्र सरकार की कार्रवाई की तारीफ की। उन्होंने कहा, "एनआईए ऐसी गतिविधियों के खिलाफ काम कर रही है और अलग-अलग जगहों पर आईएसआई मॉड्यूल की पहचान कर रही है। जहां भी वे पाए जाते हैं, उन्हें खत्म करने के लिए कार्रवाई की जा रही है। कांग्रेस के शासनकाल से चल रहे और फैल रहे इन नेटवर्क को अब यह सरकार काबू में ला रही है।"

छात्रों के विरोध-प्रदर्शन के सवाल पर भाजपा सांसद ने कहा, "छात्रों की मांगों पर सरकार ध्यान दे रही है। छात्रों के विरोध-प्रदर्शन की बात करें तो उन्होंने अपनी मांगों को लेकर भूख हड़ताल की होगी। उनकी मांगें पारदर्शिता और नौकरियों की बिक्री के आरोपों से जुड़ी थीं और वे चाहते थे कि सरकार इन मुद्दों पर ध्यान दे। हो सकता है कि सरकार के साथ उनकी कुछ बातचीत हुई हो। मैं पक्के तौर पर नहीं कह सकता। अगर उन्होंने अपना विरोध-प्रदर्शन खत्म कर दिया है तो मुझे लगता है कि यह अच्छी बात है।"

राम मंदिर चढ़ावे प्रकरण पर उन्होंने कहा, "विपक्ष के पास कोई मुद्दा नहीं है, तो वह इसे उठा रहा है। इस मामले पर तुरंत कार्रवाई ट्रस्ट के द्वारा की गई है। सीएम योगी ने यह कार्रवाई की। एसआईटी का गठन हुआ। 8 लोग जेल में हैं, जिनकी जमानत नहीं हुई। एसआईटी रिपोर्ट का इंतजार विपक्ष को करना चाहिए। वह सिर्फ सनातन को अपमानित करने वाला काम कर रहे हैं।"

--आईएएनएस

एससीएच/डीकेपी