Aapka Rajasthan

अंतर्राष्ट्रीय सेवा व्यापार मेला पेइचिंग में होगा आयोजित

बीजिंग, 28 अगस्त (आईएएनएस)। चीनी राज्य परिषद के न्यूज कार्यालय ने शुक्रवार को न्यूज ब्रीफिंग का आयोजन किया। इसमें चीन में सेवा व्यापार के विकास का परिचय दिया गया और वर्ष 2026 सीआईएफटीआईएस (सीआईएफटीआईएस) की तैयारी के बारे में जानकारी दी गई।
 

बीजिंग, 28 अगस्त (आईएएनएस)। चीनी राज्य परिषद के न्यूज कार्यालय ने शुक्रवार को न्यूज ब्रीफिंग का आयोजन किया। इसमें चीन में सेवा व्यापार के विकास का परिचय दिया गया और वर्ष 2026 सीआईएफटीआईएस (सीआईएफटीआईएस) की तैयारी के बारे में जानकारी दी गई।

न्यूज ब्रीफिंग में कहा गया है कि वर्ष 2026 चीन अंतर्राष्ट्रीय सेवा व्यापार मेला (सीएईएफटीआईएस) 9 से 13 सितंबर तक पेइचिंग में आयोजित होगा। करीब 90 देश और अंतर्राष्ट्रीय संगठन इसमें मंडप स्थापित करेंगे और 1,800 से अधिक उद्यम भाग लेंगे।

नॉर्वे मुख्य अतिथि देश के रूप में राष्ट्रीय मंडप स्थापित करेगा और अपने विशेष व्यवसाय व नवीन उपलब्धियां दिखाएगा। वहीं, चीन का क्वांगशी च्वांग स्वायत्त प्रदेश मुख्य अतिथि प्रांत के रूप में विशेष प्रदर्शन और थीम वाले कार्यक्रम आयोजित करेगा।

वर्तमान मेले में पहली बार कई थीम आधारित प्रदर्शनियों में 'गोइंग ग्लोबल सर्विसेज' जोन बनाया जाएगा। इससे चीनी कंपनियों को विश्व बाजार का विस्तार करने में पेशेवर समर्थन मिलेगा और ज्यादा श्रेष्ठ 'चीनी सेवा' दुनिया में पहुंचाई जाएगी।

बताया जाता है कि वर्तमान मेले में मुख्य तौर पर सूचना व संचार, डिजिटल चिकित्सा, बुद्धिमान शिक्षा, ऊर्जा की बचत और पर्यावरण संरक्षण आदि सेवा व्यापार के क्षेत्रों में नई तकनीके, नए समाधान और नई उपलब्धियां दिखाई जाएंगी। 90 से ज्यादा कंपनियां और संस्थाएं उपलब्धियों की घोषणा करेंगी।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

--आईएएनएस

एबीएम/