अंतरराष्ट्रीय ऑडियो-विजुअल आर्ट्स गाला शांगहाई में आयोजित
बीजिंग, 19 अक्टूबर (आईएएनएस)। चाइना मीडिया ग्रुप और शांगहाई म्युनिसिपल जन सरकार द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित अंतरराष्ट्रीय ऑडियो-विजुअल आर्ट्स कार्निवल के समापन समारोह में अंतरराष्ट्रीय ऑडियो-विजुअल आर्ट्स गाला 18 अक्टूबर की रात शांगहाई प्रदर्शनी केंद्र में आयोजित हुई, जिसमें सिलसिलेवार प्रौद्योगिकी नवाचार और कला के मिश्रण की ऑडियो-विजुअल उपलब्धियां जारी की गईं।
सीएमजी के महानिदेशक शन हाईश्योंग और शांगहाई के महापौर चु चुंगमिंग ने इस समारोह में भाग लेकर भाषण दिए और एक साथ इंटरनेशनल ऑडियो-विजुअल आर्ट्स को-क्रिएशन अभियान की शुरुआत की।
शन हाईश्योंग ने अपने भाषण में कहा कि सीएमजी और शांगहाई का हाथों में हाथ मिलाना दो-तरफा सशक्तीकरण है। सीएमजी अंतरराष्ट्रीय मुख्य मीडिया मंच है, जबकि शांगहाई में मजबूत नवाचार शक्ति और गहरी शहरी संस्कृति है। भविष्य में सीएमजी शांगहाई के साथ रणनीतिक सहयोग गहराता रहेगा और प्रौद्योगिकी नवाचार से सांस्कृतिक नवाचार को बढ़ावा देगा।
महापौर चु चुंगमिंग ने बताया कि ऑडियो विजुअल व्यवसाय जनता का पसंदीदा सांस्कृतिक माध्यम है और शांगहाई सांस्कृतिक ब्रांड निर्माण का महत्वपूर्ण क्षेत्र है। शांगहाई सीएमजी के समर्थन में अंतरराष्ट्रीय ऑडियो विजुअल आर्ट्स को-क्रिएशन अभ्यास लागू करेगा, शांगहाई के ऑडियो विजुअल व्यवसाय चेन की उन्नति बढ़ाएगा और शहर की सांस्कृतिक सौम्य शक्ति बढ़ाएगा, ताकि लोगों की बेहतर जीवन की मांग पूरी की जाए।
समापन समारोह पर सीएमजी ने बहुभाषी शॉर्ट ड्रामा और एनिमेशन, एआई उत्पादन और रिलीज मंच शुरू किया। इस मौके पर ऑडियो- विजुअल मैत्रीपूर्ण पहल भी जारी की गई। साथ ही इमर्सिव स्फेरिकल स्क्रीन टेक्नोलॉजी, कंटेंट और सर्विस इंस्टीट्यूट का सह निर्माण भी शुरू किया गया।
(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)
--आईएएनएस
एबीएम/
