Aapka Rajasthan

अनिल विज ने की पीएम मोदी की विदेश नीति की सराहना, होर्मुज स्ट्रेट में फंसे जहाजों के लौटने पर जताई खुशी

अंबाला, 22 मार्च (आईएएनएस)। हरियाणा सरकार में मंत्री अनिल विज पीएम मोदी की विदेश नीति के मुरीद हो गए हैं। उन्होंने कहा कि विदेश नीति का ही प्रभाव है कि हमारे जहाज होर्मुज से लौट रहे हैं।
 
अनिल विज ने की पीएम मोदी की विदेश नीति की सराहना, होर्मुज स्ट्रेट में फंसे जहाजों के लौटने पर जताई खुशी

अंबाला, 22 मार्च (आईएएनएस)। हरियाणा सरकार में मंत्री अनिल विज पीएम मोदी की विदेश नीति के मुरीद हो गए हैं। उन्होंने कहा कि विदेश नीति का ही प्रभाव है कि हमारे जहाज होर्मुज से लौट रहे हैं।

अंबाला में मीडिया से बातचीत के दौरान मंत्री अनिल विज ने कहा, "मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विदेश नीति को सलाम करता हूं। मध्य-पूर्व में चल रहे संघर्ष के दौरान होर्मुज स्ट्रेट में कई जहाज फंस गए थे, और उन्हें वहां से निकालने के प्रयास किए जा रहे हैं। कुछ जहाज पहले ही लौट चुके हैं और बाकी बचे जहाजों के लिए लगातार प्रयास जारी है।

अनिल विज ने जहाज के वापस लौटने को एक बड़ी उपलब्धि बताया है, क्योंकि कई देशों के जहाज वहां फंसे हुए हैं और आगे नहीं बढ़ पा रहे हैं। उन्होंने कहा कि भारतीय तिरंगा वाले जहाजों को वहां से निकलने की अनुमति दी जा रही है। यह भारत की विदेश नीति का ही प्रभाव है।

दूसरी ओर पीएम मोदी के भारतीय राजनीति में सबसे ज्यादा दिनों तक सरकार के प्रमुख बने रहने पर हरियाणा सरकार में मंत्री गौरव गौतम ने बधाई दी।

उन्होंने एक्स पोस्ट में लिखा कि पीएम मोदी ने राष्ट्र सेवा में एक और ऐतिहासिक कीर्तिमान स्थापित किया है। जनसेवा, सुशासन और विकास के प्रति उनकी अटूट प्रतिबद्धता ही उनके नेतृत्व की सबसे बड़ी पहचान है। गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में जनकल्याण की मजबूत नींव रखने से लेकर प्रधानमंत्री के रूप में देश को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने तक उनका सफर हर भारतीय के लिए प्रेरणादायक है।

उन्होंने 8,931 दिनों तक निरंतर सेवा देकर एक नया इतिहास रचा है, जो उनके समर्पण, पारदर्शिता और राष्ट्र प्रथम की भावना को दर्शाता है। यह उपलब्धि केवल एक आंकड़ा नहीं, बल्कि करोड़ों देशवासियों के विश्वास, आशा और विकास के संकल्प का प्रतीक है। प्रधानमंत्री मोदी को इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।

--आईएएनएस

डीकेएम/वीसी