Aapka Rajasthan

अंगद बेदी ने की पत्नी नेहा धूपिया की तारीफ, बोले-'मेरा पूरा परिवार उनकी एनर्जी पर चलता है'

मुंबई, 26 नवंबर (आईएएनएस)। अभिनेता अंगद बेदी इन दिनों पत्नी और अभिनेत्री नेहा धूपिया के साथ पॉडकास्ट 'डबल डेट' होस्ट कर रहे हैं। शो के दौरान अभिनेता ने मां बनने के सफर में नेहा धूपिया की हिम्मत और मेहनत की सराहना करते हुए कहा है कि एक महिला में अलग तरह की ताकत होती है, जिसका वह गहरा सम्मान करते हैं।
 
उन्होंने याद किया कि नेहा ने अपनी 41 दिन की बेटी मेहर को छोड़कर 'रोडीज' के लिए काम किया, जो बेहद मुश्किल था। अंगद ने कहा, "नेहा ही वो हैं, जो हमारी 41 दिन की मेहर को छोड़कर 'रोडीज' पर गई थीं और ये बहुत मुश्किल था। मुझे लगता है कि एक औरत के पास अलग तरह की ताकत होती है और नेहा के लिए मेरे मन में बहुत सम्मान है। एक आदमी के लिए ये कहना आसान है कि 'हमारा काम हो गया, सारा काम हो जाएगा', लेकिन वो काम कर कौन रहा है?"

उन्होंने आगे कहा, "मेरी पूरी दुनिया, छोटा परिवार और मेरे दोनों बच्चे, सब नेहा की एनर्जी पर चलते हैं।" उन्होंने यह भी कहा कि वह इस शादी को दिल से सही मानते हैं और सभी को शादी करने की सलाह भी देते हैं।

हालांकि, बातचीत तब और भावुक हो गई, जब ने 'रोडीज' पर निखिल के साथ हुई अपनी बहस के बारे में मां बनने के सफर को याद किया। नेहा ने कहा, "मां बनना सिर्फ बच्चे को जन्म देना नहीं होता बल्कि इसके पीछे शरीर और मन की बहुत बड़ी लड़ाई होती है। मेरे शरीर ने दो बार सी-सेक्शन (ऑपरेशन से डिलीवरी) झेला है, डिलीवरी के बाद कई तरह की दिक्कतें आईं और दो बच्चों को ब्रेस्टफीडिंग भी कराया। एक मां को जो शारीरिक और भावनात्मक तकलीफों से गुजरना पड़ता है, उसे सभी को समझने की जरूरत है।"

अंगद बेदी ने 2018 में एक गुरुद्वारे में एक प्राइवेट सेरेमनी में नेहा से शादी की थी। कपल की एक बेटी है, जिसका जन्म 2018 में हुआ और एक बेटा है, जिसका जन्म 2021 में हुआ।

--आईएएनएस

एनएस/पीएम