Aapka Rajasthan

आंध्र प्रदेश के इस संस्थान में निकली भर्ती, जूनियर असिस्टेंट समेत कई पदों पर 8 जून से करें आवेदन

अमरावती, 2 जून (आईएएनएस)। आंध्र प्रदेश के अनंतपुर जिले के नरपाला में स्थित एक प्रमुख तकनीकी संस्थान, सरकारी पॉलिटेक्निक नरपाला ने आउटसोर्सिंग पदों को भरने के लिए एक आधिकारिक अधिसूचना जारी करके विभिन्न 8 रिक्तियों पर योग्य और इच्छुक उम्मीदवारों से आवेदन मांगे हैं, जिनमें जूनियर असिस्टेंट के 2, लैब अटेंडर (मैकेनिकल) के 2, लैब अटेंडर (इलेक्ट्रिकल) का 1 और ऑफिस सबऑर्डिनेट के 3 पद शामिल हैं।
 
इन सभी पोस्ट के लिए ऑफलाइन माध्यम से आवेदन प्रक्रिया 8 जून से शुरू हो जाएगी, और अप्लाई करने की अंतिम तिथि 20 जून तय की गई है। ऐसे में जो उम्मीदवार इन पदों पर नियुक्त होने के लिए एप्लीकेशन फॉर्म भरना चाहते हैं, उन्हें तय अंतिम तिथि तक या उससे पहले अपना रजिस्ट्रेशन फॉर्म कार्य समय के दौरान सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक जमा करना होगा। ध्यान दें कि इसके लिए केवल अनंतपुर जिले के उम्मीदवार ही आवेदन कर सकते।

जूनियर असिस्टेंट पद के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन की डिग्री या कोई समकक्ष योग्यता का होना अनिवार्य है। लैब अटेंडर पोस्ट के लिए कैडिडेट्स के पास आईटीआई उत्तीर्ण प्रमाणपत्र या संबंधित ट्रेड में 1 वर्ष का अनुभव या डिप्लोमा के साथ 1 वर्ष का अनुभव होना अनिवार्य है। वहीं, ऑफिस सबऑर्डिनेट पोस्ट के लिए उम्मीदवारों के पास सातवीं कक्षा की परीक्षा उत्तीर्ण होने के अलावा साइकिल चलाना आना अनिवार्य है।

आवेदकों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 42 वर्ष तय की गई है, जिसकी गणना इस पद के लिए जारी अधिसूचना के तिथि के आधार पर की जाएगी। वहीं, आरक्षित श्रेणी से आने वाले कैंडिडेट्स को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

योग्य अभ्यर्थियों का चयन प्रमाणपत्र सत्यापन, कौशल परीक्षण, लिखित परीक्षा और इंटरव्यू के आधार पर नंतपुर जिले की जिला आउटसोर्सिंग समिति (एपीसीओएस) की देखरेख में किया जाएगा, जिसके बाद चयनित कैंडिडेट्स की सैलरी पद अनुसार 15,000 से 18,500 रुपए के बीच प्रति माह होगी।

प्रमाणपत्र सत्यापन और चयन प्रक्रिया सरकारी पॉलिटेक्निक, नरपाला में 2 और 3 जुलाई को सुबह 10 बजे से आयोजित की जाएगी, जिसमें तकनीकी पदों (लैब अटेंडर) के लिए 2 जुलाई को और गैर-तकनीकी पदों (जूनियर असिस्टेंट और ऑफिस सबऑर्डिनेट) के लिए 3 जुलाई को भर्ती होगी।

आवेदन करने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले सरकारी पॉलिटेक्निक नरपाला के ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं। होमपेज पर जाने के बाद संबंधित पद के लिए जारी अधिसूचना लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद नोटिफिकेशन में दिए गए एप्लीकेशन फॉर्म को डाउनलोड कर उसका प्रिंट आउट निकाल लें। फिर फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारियों को दर्ज करें। संबंधित सभी डॉक्यूमेंट्स को आवेदन के साथ अटैच करें। इसके बाद सभी को एक लिफाफे में डालने के बाद उसे 'प्रधानाध्यापक का कार्यालय, सरकारी पॉलिटेक्निक, नरपाला' पते पर तय सम सीमा के अंदर डाक कर दें।

--आईएएनएस

डीके/डीकेपी